क्रिकेट

कभी RR की जीत के लिए लगा देता था पूरी जान! अब उसी टीम को धूल चटाने के इरादे से उतरेगा ये धुरंधर

RR vs CSK: आईपीएल 2026 के तीसरे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स का सामना चेन्नई सुपर किंग्स से होगा। यह मैच गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।
2 min read
Mar 29, 2026
CSK vs RR
चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच मुक़ाबला गुवाहाटी में खेला जाएगा। (Source- IANS)

IPL 2026, RR vs CSK: आईपीएल 2026 में 30 मार्च को एक रोमांचक मुकाबला खेला जाना है, जहां गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) और चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) आमने-सामने होंगी। इस बार राजस्थान रॉयल्स की अगुवाई संजू सैमसन (Sanju Samson) नहीं करेंगे, बल्कि वह राजस्थान रॉयल्स को हराने उतरेंगे। दरअसल, आईपीएल (IPL) ऑक्शन से पहले एक ट्रेड में चेन्नई सुपर किंग्स ने राजस्थान रॉयल्स से संजू सैमसन को अपनी टीम में शामिल किया था, जबकि चेन्नई सुपर किंग्स से रवींद्र जडेजा और सैम करन राजस्थान रॉयल्स में चले गए थे। हालांकि, सैम करन चोट की वजह से पूरे सीजन से बाहर हो चुके हैं।

जड़ेजा चाहेंगे CSK की हार

जब गुवाहाटी में चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स आमने-सामने होंगी, तो रवींद्र जडेजा और संजू सैमसन अपनी-अपनी पूर्व टीमों को हराने के इरादे से मैदान पर उतरेंगे। दोनों खिलाड़ी पिछले सीजन तक जिन टीमों के लिए जीत के लिए पूरी जान लगा रहे थे, इस सीजन टीम बदलते ही उन्हें अपनी ही पुरानी टीमों को धूल चटाने का मौका मिलेगा।

हालांकि दोनों टीमों के आंकड़े बेहद रोमांचक हैं। आईपीएल के इतिहास में अब तक दोनों टीमें 31 बार आमने सामने हुई हैं, जिसमें से 16 मैच राजस्थान रॉयल्स ने जीते हैं तो 15 में चेन्नई सुपर किंग्स को जीत मिली है। हालांकि पिछले 10 मुकाबलों की बात की जाए तो राजस्थान रॉयल्स का पलड़ा भारी रहा है। RR ने पिछले 10 में से 8 मुकाबलों में जीत हासिल की है तो चेन्नई सुपर किंग्स को 2 मैचों में ही जीत मिली है।

राजस्थान रॉयल्स की पूरी टीम

रियान पराग (कप्तान), ध्रुव जुरेल, डोनोवन फरेरा, लुआन-ड्रे प्रिटोरियस, रवि सिंह, अमन पेराला, शिमरन हेटमायर, शुभम दुबे, वैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल, रवींद्र जडेजा, दासुन सनाका, एडम मिल्ने, ब्रिजेश शर्मा, जोफ्रा आर्चर, कुलदीप सेन, क्वेना मफाका, नंद्रे बर्गर, रवि बिश्नोई और संदीप शर्मा।

चेन्नई सुपर किंग्स की पूरी टीम

रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), एमएस धोनी, संजू सैमसन, डेवाल्ड ब्रेविस, आयुष म्हात्रे, कार्तिक शर्मा, सरफराज खान, उर्विल पटेल, आंशुल कंबोज, जेमी ओवरटन, रामकृष्ण घोष, प्रशांत वीर, मैथ्यू शॉर्ट, अमन खान, जैक फॉल्क्स, शिवम दुबे, खलील अहमद, नूर अहमद, मुकेश चौधरी, स्पेंसर जॉनसन, श्रेयस गोपाल, गुरजापनीत सिंह, अकील होसेन, मैट हेनरी और राहुल चाहर।

Published on:
29 Mar 2026 05:31 pm