क्रिकेट

RR vs PBKS: राजस्थान रॉयल्स की लगातार चौथी हार के बाद भड़के कप्तान संजू सैमसन, इनके सिर फोड़ा ठीकरा

RR vs PBKS: आईपीएल 2024 में राजस्थान रॉयल्स की लगातार चौथी हार के बाद कप्तान संजू सैमसन काफी नाराज नजर आए। पंजाब किंग्‍स के खिलाफ मिली हार के लिए उन्होंने हार का ठीकरा बल्लेबाजों के सिर फोड़ा है।
2 min read
RR vs PBKS

RR vs PBKS: राजस्थान रॉयल्स को आईपीएल 2024 के 65वें मैच में पंजाब किंग्स के खिलाफ 5 विकेट से हार का सामना करना पड़ा है। शुरुआती 9 मैचों में से 8 जीतने वाली राजस्थान रॉयल्स की ये लगातार चौथी हार है। इस हार के बाद के कप्तान संजू सैमसन ने अपने बल्लेबाजों पर नाराजगी जाहिर की। उन्होंने इस हार का ठीकरा बल्लेबाजों के सिर फोड़ते हुए कहा कि अगर इस विकेट पर हमारे बल्लेबाज अच्छा खेलते और हम 160 तक पहुंच पाते तो शायद नतीजा कुछ और होता। बता दें कि राजस्थान ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते सिर्फ 144 रन बनाए। इसके बाद पंजाब ने 5 विकेट के नुकसान पर टारगेट को 18.5 ओवर में हासिल कर लिया।

RR vs PBKS: संजू बोले- हमने 10-15 रन कम बनाए

राजस्थान रॉयल्स की इस हार के बाद कप्तान संजू सैमसन ने कहा कि हमें कुछ और रनों की आवश्‍यकता थी। हमने 10-15 रन कम बनाए, जबकि ये 160 के आसपास का विकेट था। अगर हम बेहतर खेलते तो आसानी से 160 से अधिक बना सकते थे। हम यहीं मैच हार गए। हमें अपनी असफलताओं को स्वीकार करना होगा, हम लगातार चार मेच हार चुके हैं। यह देखना होगा कि एक टीम के रूप में हमारे लिए क्या जरूरी है। हमारी टीम में कई मैच विनर हैं, किसी को आगे आना होगा।

राजस्‍थान में खल रही छठे गेंदबाज की कमी

बता दें कि पंजाब किंग्‍स के खिलाफ राजस्‍थान को छठे गेंदबाज की कमी खली। इस सीजन में आरआर सिर्फ 5 गेंदबाजों के साथ ही खेली है। सैमसन ने कहा कि गेंदबाजी में एक और विकल्प होता तो अच्छा रहता। मैं 5 क्वालिटी गेंदबाजों का आदी हो गया हूं। इसलिए हमें ज्‍यादा रन बनाने की आवश्‍यकता है। हमने सोचा 160-170 अच्छा स्कोर होगा। आगामी मुकाबलों में अच्‍छे नतीजे की उम्मीद है।

सैम करन ने खेली कप्‍तानी पारी

मैच की बात करें तो राजस्‍थान रॉयल्‍स ने टॉस जीतकर पहले बल्‍लेबाजी करते हुए स्‍कोर बोर्ड पर 144 रन टांगे। आरआर के लिए रियान पराग ने 48 तो आर अश्विन ने 28 रन की पारी खेली, अन्‍य कोई बल्‍लेबाज 20 के आंकड़े तक नहीं पहुंच सका। पंजाब किंग्‍स ने 145 के लक्ष्‍य को पांच विकेट के नुकसान पर 18.5 ओवर में हासिल कर लिया। पंजाब के लिए सैम करन ने 63 रन की कप्‍तानी वाली पारी खेली।

Updated on:
16 May 2024 08:38 am
Published on:
16 May 2024 08:38 am
Also Read
View All
कुलदीप यादव को बार-बार भारत की प्लेइंग 11 से बाहर करने पर पूर्व दिग्गज ने चेताया, बताया श्रीलंका में खिलाना क्यों जरूरी?

श्रीलंका दौरे से पहले टीम इंडिया की सबसे बड़ी कमजोरी का खुलासा, पूर्व भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज ने हेड कोच गौतम गंभीर को दी वार्निंग

WTC 2025-27 Points Table में टॉप-2 में जगह बनाने के लिए बांग्लादेश टीम में एक बड़ा बदलाव, लिटन दास की वापसी

Duleep Trophy: सेंट्रल जोन के कैप्टन बने रजत पाटीदार, रिंकू सिंह को भी मिली बड़ी जिम्मेदारी, देखें पूरा स्क्वाड

नए कप्तान और नए कोच के साथ बैजबॉल खेलना जारी रखेगी इंग्‍लैंड, जो रूट ने पाकिस्‍तान सीरीज से पहले दिया बड़ा बयान