वहीं, इंग्लैंड और पाकिस्तान के भी दो अभ्यास मैचों में हिस्सा लेने की संभावना भी नहीं दिख रही है। दरअसल, गत विजेता इंग्लिश टीम पाकिस्तान के खिलाफ 4 मैचों की टी20 सीरीज खेलने जा रही है। इस सीरीज की शुरुआत 22 मई को लीड्स के हेडिंग्ले से होगी। जबकि आखिरी मैच 30 मई को लंदन के केनिंग्टन ओवल में होगा। ऐसे इंग्लैंड को विश्व कप में अभियान के आगाज से पहले सिर्फ 4 दिन ही आराम मिलेगा।