क्रिकेट

ऋतुराज गायकवाड़ ने एक ओवर में 7 छक्के जड़कर बनाया विश्व रिकॉर्ड, युवराज को भी छोड़ा पीछे

Ruturaj Gaikwad Record : ऋतुराज गायकवाड़ ने एक ही ओवर में 7 छक्के लगाकर कमाल कर दिया है। विजय हजारे ट्रॉफी के क्वार्टर फाइनल में महाराष्ट्र के युवा बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ ने यूपी के गेंदबाज शिवा सिंह के एक ओवर में लगातार 7 छक्के लगाए हैं। उन्होंने एक सिक्स नो बॉल पर लगाया। इस तरह एक ही ओवर में उन्होंने कुल 43 रन बटोरे हैं। इतना ही नहीं उन्होंने इस मैच में नाबाद दोहरा शतक भी लगाया है।

2 min read
ruturaj-gaikwad-smash-hits-7-sixes-in-an-over-in-vijay-hazare-trophy-2022.jpg
ऋतुराज गायकवाड़ ने एक ओवर में 7 छक्के जड़कर बनाया विश्व रिकॉर्ड, युवराज को भी छोड़ा पीछे।

Ruturaj Gaikwad Record : क्रिकेट की दुनिया में ऋतुराज गायकवाड़ ने वह कमाल कर दिया है, जो आज तक बल्लेबाज नहीं कर सका है। विजय हजारे ट्रॉफी 2022 के क्वार्टर फाइनल में उत्तर प्रदेश के खिलाफ महाराष्ट्र के युवा सलामी बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ ने एक ही ओवर में लगातार 7 छक्के जड़कर इतिहास के पन्नों में अपना नाम जोड़ दिया है। इसमें एक सिक्स गायकवाड़ ने नो बॉल पर लगाया है। इस तरह एक ही ओवर में उन्होंने कुल 43 रन बटोरे हैं। इतना ही नहीं उन्होंने इस मैच में नाबाद दोहरा शतक भी लगाया है। यह कमाल का खेल उन्होंने उत्तर प्रदेश के गेंदबाज शिवा सिंह के 49वें ओवर में किया है।

ऋतुराज गायकवाड़ ने अपनी पारी में 159 गेंदों का सामना किया और 10 चौके के साथ 16 छक्के जड़कर नाबाद 220 रन बनाए हैं। जबकि महाराष्ट्र की टीम का 50 ओवर में कुल 330 रन है। यहां बता दें कि 2007 के टी-20 वर्ल्ड कप में युवराज सिंह ने इंग्लैंड के गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड के एक ही ओवरों में लगातर 6 छक्के जड़े थे। जबकि उनसे पूर्व यह कारनामा पूर्व कोच रवि शास्त्री ने डोमेस्टिक क्रिकेट में किया था। अब गायकवाड़ ने एक ही ओवर में लगातार 7 छक्के जड़कर इतिहास रच दिया है।

एक तरफ विकेटों का जश्न तो दूसरी तरफ छक्कों की बारिश

नरेंद्र मोदी स्टेडियम खेले गए इस मैच में उत्तर प्रदेश की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। महाराष्ट्र की टीम शुरुआत बेहद खराब रही। टीम को उस समय पहला झटका लगा, जब राहुल त्रिपाठी 9 रन बनाकर चलते बने। इसके बाद बछाव को महज 11 पर कार्तिक त्यागी ने आउट किया। इसके बाद बल्लेबाजी करने उतरे बवाने और काजी भी जल्द आउट हो गए। एक तरफ जहां यूपी की टीम विकेट गिरने का जश्न मना रही थी, वहीं दूसरी तरफ ऋतुराज चौके और छक्कों की बारिश कर रहे थे।

यह भी पढ़े - वर्ल्ड कप 2023 क्वालीफायर्स की लिस्ट जारी, श्रीलंका-दक्षिण अफ्रीका समेत ये बड़ी टीमें बाहर

प्रेशर में आए शिवा सिंह

महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश के बीच खेले जा रहे वनडे मैच की पहली पारी का 49वां ओवर शिवा सिंह लेकर आए थे। शिवा की 5 गेंदों पर ऋतुराज ने जब पांच छक्के जड़ दिए तो वह प्रेशर में आ गए। इसके बाद ऋतुराज ने छठा सिक्स लगाकर दोहरा शतक पूरा किया, लेकिन शिवा की किस्मत खराब निकली और गेंद नो बॉल हो गई। इसके बाद शिवा ने ओवर की 7वीं बॉल फेंकी तो ऋतुराज ने उसे भी हवाई यात्रा पर भेज दिया। इस तरह एक ही ओवर में लगातार 7 छक्के लगाकर ऋतुराज ने रिकॉर्ड कायम कर दिया।

यह भी पढ़े - टीम इंडिया के लिए बुरी खबर, भारत-न्यूजीलैंड का आखिरी मैच इस वजह से हो सकता है रद्द

Published on:
28 Nov 2022 03:29 pm