क्रिकेट

गौतम गंभीर को बड़ा झटका, रायन टेन डोएशेट ने अचानक छोड़ा भारतीय टीम का असिस्टेंट कोच का पद

Ryan ten Doeschate resign: भारतीय टीम के हेड कोच गौतम गंभीर के कोचिंग स्‍टाफ के अहम सदस्‍य रायन टेन डोएशेट ने अचानक भारत के सहायक कोच के पद से इस्‍तीफा दे दिया है। माना जा रहा है कि वह एक बार फिर कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) में वापसी की तैयारी में हैं।
2 min read
Jul 28, 2026
Ryan ten Doeschate resign
गौतम गंभीर के साथ सहायक कोच रायन टेन डोएशेट। (फोटो सोर्स: एक्‍स@/SportsN)

Ryan ten Doeschate resign from India's assistant coach: भारतीय टीम के इंग्‍लैंड का दौरा खत्‍म होने के बाद गौतम गंभीर के कोचिंग स्‍टाफ का महत्‍वपूर्ण हिस्‍सा रहे रायन टेन डोएशेट ने अचानक असिस्टेंट कोच का पद छोड़ दिया है। बताया जा रहा है कि उनका कार्यकाल खत्म कर दिया गया है। इस तरह राष्‍ट्रीय टीम से दो साल बाद उनकी छुट्टी हो गई है। माना जा रहा है कि नीदरलैंड के पूर्व कप्तान के आईपीएल फ्रेंचाइजी कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) में फिर से वापसी कर सकते हैं।

बीसीसीआई को पहले ही दे दी थी फैसले की जानकारी

दरअसल, ईएसपीएनक्रिकइंफो की एक रिपोर्ट के अनुसार, रायन टेन डोएशेट ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) को अपने फैसले के बारे में तब बताया था, जब टीम इंडिया यूके में थी। इसके तुरंत बाद इंडिया को इंग्लैंड के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल और वनडे इंटरनेशनल सीरीज दोनों में हार का सामना करना पड़ा। यह भी बताया जा रहा है कि उनका बीसीसीआई के साथ शुरुआती कॉन्ट्रैक्ट के खत्म होने वाला था, जो जुलाई 2024 से जुलाई 2026 तक चलना था।

गौतम गंभीर के खास माने जाते हैं टेन डोएशेट

भारत के 2024 टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद राहुल द्रविड़ की जगह गौतम गंभीर के हेड कोच बनने पर टेन डोएशेट सहायक कोच के तौर पर कोचिंग स्टाफ में शामिल किया था। वह गौतम गंभीर के भरोसेमंद में से एक माने जाते हैं। पूर्व ऑलराउंडर ने भारतीय टीम के सेटअप के कई क्षेत्रों में काम किया है। उन्‍होंने बतौर सहायक कोच बल्‍लेबाजी और फील्डिंग दोनों विभागों में अहम योगदान दिया।

केकेआर से रहा है खास लगाव

टेन डोएशेट अब कोलकाता नाइट राइडर्स में वापसी कर सकते हैं, क्‍योंकि केकेआर से उनका खास लगाव रहा है। वह बतौर खिलाड़ी 2012 और 2014 में आईपीएल खिताब जीतने वाली केकेआर टीम का हिस्सा रहे। इसके बाद बतौर फील्डिंग कोच 2022 में फिर से फ्रैंचाइजी में वापसी की। वह 2024 तक केकेआर के कोचिंग स्टाफ का हिस्‍सा रहे, जब हेड कोच चंद्रकांत पंडित और मेंटर गौतम गंभीर के अंडर एक और चैंपियनशिप जीतने वाला अभियान रहा था। कोलकाता की फ्रैंचाइजी में उनकी उम्मीद के मुताबिक वापसी से वह अभिषेक नायर के साथ फिर से काम करेंगे।

Also Read
View All
UAE ने रचा इतिहास, रोमांचक फाइनल मैच में 1 रन से जीत अंडर-19 विमेंस टी20 वर्ल्ड कप के लिए किया क्वालीफाई

‘मेरे पसंदीदा बैटिंग पार्टनर…’, अजिंक्य रहाणे के संन्यास पर विराट कोहली ने शेयर किया भावुक पोस्ट

अजिंक्य रहाणे के संन्यास पर BCCI अध्यक्ष मन्हास और सचिव सैकिया ने कही ये बात, चेतेश्वर पुजारा हुए भावुक

जो रूट फिर बने इंग्लैंड टेस्ट टीम के कप्तान, ब्रेडन मैकुलम की जगह स्टीफन फ्लेमिंग को मिली हेड कोच की ज़िम्मेदारी

Duleep Trophy 2026: वैभव सूर्यवंशी को उप-कप्तान बनाए जाने से नाराज़ हुए हर्षा भोगले, कहा – टैलेंट है, लेकिन रेड-बॉल क्रिकेट में वह बहुत नीचे हैं