क्रिकेट

‘ऐसा लगता है मानो समय ही थम गया,’ आशा भोसले के निधन पर इमोशनल हुए सचिन तेंदुलकर, सोश्ल मीडिया पर शेयर किया पोस्ट

महान गायिका के साथ सचिन तेंदुलकर का गहरा रिश्ता था। 'मास्टर-ब्लास्टर' ने सोशल मीडिया पर एक भावुक संदेश में बताया कि वह पद्म विभूषण से सम्मानित इस गायिका को उनके गीतों के माध्यम से हमेशा याद रखेंगे।
2 min read
Apr 12, 2026
Feature image
मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर और महान गायिका आशा भोसले (photo - IANS)

Sachin Tendulkar on Asha Bhosle Passes Away: महान गायिका आशा भोसले का रविवार को मुंबई में 92 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनके देहांत पर विश्व के महानतम क्रिकेटर्स में शुमार सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली ने शोक व्यक्त किया है। आशा भोसले को शनिवार को ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उनकी सेहत में सुधार नहीं हो सका। महान गायिका का अंतिम संस्कार सोमवार शाम 4 बजे शिवाजी पार्क में किया जाएगा।

महान गायिका के साथ सचिन तेंदुलकर का गहरा रिश्ता था। 'मास्टर-ब्लास्टर' ने सोशल मीडिया पर एक भावुक संदेश में बताया कि वह पद्म विभूषण से सम्मानित इस गायिका को उनके गीतों के माध्यम से हमेशा याद रखेंगे।

सचिन तेंदुलकर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, "भारत और दुनियाभर के संगीत प्रेमियों के लिए यह एक बेहद दुखद दिन है। हमारे लिए, आशा ताई परिवार जैसी थीं। आज, हमें जो नुकसान महसूस हो रहा है, उसके लिए शब्द बहुत छोटे पड़ रहे हैं। एक पल के लिए दिल खामोश हो जाता है, और अगले ही पल, यह उन अनगिनत धुनों में खो जाता है जो उन्होंने हम सभी को तोहफे में दीं।"

उन्होंने कहा, "ऐसा लगता है मानो समय ही थम गया हो। फिर भी, अपने अमर गीतों के माध्यम से, वह हमेशा के लिए अमर रहेंगी। धन्यवाद, ताई, हमारे जीवन को अपनेपन, गरिमा और अविस्मरणीय संगीत से भरने के लिए। हम आपको शब्दों से परे याद करेंगे, आशा ताई।"

वहीं, 'रन-मशीन' विराट कोहली ने इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा, "ईश्वर आपकी आत्मा को शांति दे, आशा भोसले जी। आपकी आवाज ने लाखों लोगों के दिलों को छुआ है और यह हमेशा हमारे दिलों में जीवित रहेगी। ओम शांति।"

अपने जमाने की सबसे प्रभावशाली गायिकाओं में शुमार आशा भोसले ने साल 1943 की मराठी फिल्म 'माझा बाल' के लिए प्लेबैक सिंगिंग से अपने करियर की शुरुआत की थी। उनके नाम करीब 12 हजार गाने दर्ज हैं। अपने दशकों लंबे करियर के दौरान, उन्होंने शंकर-जयकिशन, आरडी बर्मन, ओपी नैय्यर, इलैयाराजा, बप्पी लाहिड़ी और एआर रहमान जैसे मशहूर संगीतकारों के साथ काम किया। आशा भोसले को साल 2020 में प्रतिष्ठित दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इसके अलावा, उन्हें पद्म विभूषण भी मिला।

Updated on:
12 Apr 2026 06:09 pm
Published on:
12 Apr 2026 06:09 pm
Also Read
View All
अभिषेक शर्मा जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले ही मैच में लगा सकते हैं रिकॉर्ड की झड़ी, लेकिन एक मामले में रहना होगा सावधान

Youth Test: श्रीलंकाई टीम दूसरी पारी में भी लड़खड़ाई, मात्र 155 पर चार विकेट गवाए, भारतीय अंडर-19 टीम जीत से सिर्फ 6 विकेट दूर

IND vs ZIM: इसी मैदान पर वैभव सूर्यवंशी ने ठोके हैं 175 रन, ऐसा है भारतीय टीम का रिकॉर्ड, पढ़ें हरारे की पिच का हाल

अफगानिस्तान ने किया नए टेस्ट और वनडे कप्तान का ऐलान, रहमत शाह को मिली ज़िम्मेदारी गुरबाज उप-कप्तान बने

इंग्लैंड सीरीज में बेंच पर बैठे रहे कुलदीप यादव, अब यॉर्कशायर के लिए खेलेंगे ‘वन-डे कप’ और ‘काउंटी चैंपियनशिप’