क्रिकेट

आर्थिक तंगी से जूझ रहा है विनोद कांबली, पेंशन से पाल रहा पेट, पैसे-पैसे के लिए हुए मोहताज

Vinod Kambli financial condition: कांबली की स्थिति इतनी खराब है कि वे पैसे कमाने के लिए क्रिकेट से जुड़ा कोई भी काम करने के लिए तैयार हैं। विनोद कांबली ने अखबार मिड-डे को दिए गए एक इंटरव्यू में बताया कि इस वक्त वो बेरोजगार हैं और उनका परिवार बीसीसीआई की पेंशन से चल रहा है।

2 min read

Sachin Tendulkar Vinod kambli: एक समय था जब क्रिकेट के गलियारों में मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर और विनोद कांबली की दोस्ती के चर्चे हुआ करते थे। दोनों खिलाड़ियों ने एक साथ अपने करियर की शुरुआत की थी। कई क्रिकेट पंडितों का मानना था कि कांबली सचिन से ज्यादा टैलेंटेड थे। आज वही विनोद कांबली आर्थिक तंगी से गुजर रहे हैं। एक तरफ जहां सचिन के पास करोड़ों की संपत्ति है वहीं उनके दोस्त पैसे-पैसे को मोहताज हैं और अपनी पेंशन से परिवार का पेट पाल रहे हैं।

कांबली की स्थिति इतनी खराब है कि वे पैसे कमाने के लिए क्रिकेट से जुड़ा कोई भी काम करने के लिए तैयार हैं। विनोद कांबली ने अखबार मिड-डे को दिए गए एक इंटरव्यू में बताया कि इस वक्त वो बेरोजगार हैं और उनका परिवार बीसीसीआई की पेंशन से चल रहा है।

कांबली ने कहा, 'उनकी पेंशन 30 हजार रुपये महीना है और इसी से वो परिवार का पेट पाल रहे हैं। कांबली नें कहा, 'मेरी आय का स्रोत सिर्फ पेंशन ही है और मैं इसके लिए भारतीय क्रिकेट बोर्ड का आभारी हूं।'

यह भी पढ़ें- पोंटिंग ने डिविलियर्स से की सूर्यकुमार की तुलना, बताया इस नंबर पर करनी चाहिए बल्लेबाजी

विनोद कांबली ने बताया कि सचिन को उनकी इस हालत के बारे में पता है। कांबली ने कहा, ‘सचिन को सबकुछ पता है। लेकिन मैं उनसे कोई उम्मीद नहीं रखता। उन्होंने मुझे तेंदुलकर मिडिलसेक्स ग्लोबल एकेडमी में काम दिया था और मैं उससे बहुत खुश था। वो मेरे बहुत अच्छे दोस्त हैं। वो हमेशा मेरे लिए खड़े रहे हैं।’ कांबली तेंदुलकर की मिडिलसेक्स ग्लोबल एकेडमी में मेंटॉर थे। लेकिन उन्होंने वहां जाना छोड़ दिया।

कांबली ने कहा, 'मैं रोज सुबह 5 बजे उठता था। इसके बाद डीवाई पाटिल स्टेडियम के लिए टैक्सी पकड़ता था। उस वक्त मैं बीकेसी ग्राउंड में शाम के वक्त भी कोचिंग देता था। ये मेरे लिए काफी थकाने वाला शेड्यूल था। मैं एक रिटायर्ड क्रिकेटर हूं।' कांबली ने कहा कि मुझे असाइनमेंट चाहिए जिससे कि मैं युवा क्रिकेटरों की मदद कर सकूं।'

यह भी पढ़ें- एशिया के सबसे पुराने टूर्नामेंट का आगाज, जानें शेड्यूल, ग्रुप और टूर्नामेंट से जुड़ी सभी बातें


उन्होंने कहा, 'मुझे पता है कि मुंबई के मुख्य कोच अमोल मजूमदार है और अगर उन्हें मेरी जरूरत है तो मैं वहां हूं। मैंने उनके कई बार कहा है कि अगर आपको मेरी जरूरत है तो मैं आपके साथ हूं।' बता दें विनोद कांबली ने भारत के लिए 104 वनडे, 17 टेस्ट मैच खेले हैं। उनके नाम 3561 इंटरनेशनल रन हैं। इस दौरान उन्होंने चार टेस्ट शतक और 2 वनडे शतक लगाए हैं।

Published on:
17 Aug 2022 01:52 pm
Also Read
View All
बाथरूम में कैमरा लगाकर बना रहे थे महिला डॉक्टरों की अश्लील Video, खेल जगत में मचा हड़कंप, दो श्रीलंकाई क्रिकेटर गिरफ्तार

पाटीदार आउट थे या अंपायर से हुई बड़ी चूक? जेसन होल्डर के उस विवादित कैच का पूरा सच, जिसे देख भड़क गए विराट कोहली!

Riyan Parag Vaping Case: BCCI के बाद अब RR भी लेगा रियान पराग पर एक्शन? कप्तान की हरकत पर कुमार संगकारा हुए नज़र, दिया यह बयान

RR vs DC playing 11: मिचेल स्टार्क की वापसी पक्की, क्या वैभव सूर्यवंशी पर पड़ेंगे भारी? देखें दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11

विराट-शुभमन के बीच दिखी तीखी तकरार, कोहली का गुस्सा देख सहम गए गिल, फिर मैच के बाद हुआ ये! देखें Video