क्रिकेट

Independence Day 2022: ‘दिल में भी तिरंगा घर पर भी तिरंगा’ सचिन तेंदुलकर ने अपने घर पर लगाया तिरंगा, देखें वीडियो

Independence Day 2022: 15 अगस्त को भारत की आजादी के 75 वर्ष पूरे होने जा रहे हैं। इस उपलक्ष में पूरा भारत आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। इसी बीच सचिन तेंदुलकर द्वारा अपने घर पर तिरंगा लगाने का एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है।
2 min read
• •
Updated: 15 Aug 2022, 2:59 PM IST
Sachin Tendulkar
Sachin Tendulkar

Independence Day 2022: 15 अगस्त 2022 को भारत की आजादी की 75वीं वर्षगांठ है। इस विशेष उपलक्ष्य में भारत सरकार आजादी का अमृत महोत्सव मना रही है। इसी क्रम में 13 से 15 अगस्त भारत सरकार द्वारा हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है जिसमें कई नामी-गिरामी हस्तियां भाग ले रही हैं और अब इसमें नया नाम जुड़ा है क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर का। सचिन तेंदुलकर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर अपना एक वीडियो शेयर किया है इस वीडियो में वह अपने घर पर तिरंगा स्थापित करते हुए नजर आ रहे हैं। सचिन का यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में सचिन तिरंगा लगाने के अलावा एक खास संदेश भी फैंस को दे रहे हैं

सचिन ने दिया खास संदेश

सचिन तेंदुलकर का जो वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में सचिन तेंदुलकर कहते हुए नजर आ रहे हैं कि 'हमेशा मेरे दिल में रहा है तिरंगा और अब मेरे घर पर भी लहराएगा तिरंगा' सोशल मीडिया पर जैसे ही सचिन ने यह वीडियो पोस्ट किया वैसे ही यह वीडियो काफी तेजी से वायरल हो गया। अभी तक वीडियो को ट्विटर पर 22000 से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं।

यह भी पढ़ें : 'ऊंट के मुंह में जीरा' पाकिस्तानी खिलाड़ियों की सैलरी देखकर आप भी यही कहेंगे

देखें वीडियो

बता दें कि इस साल भारत की आजादी के 75 वर्ष पूरे होने जा रहे हैं और इस उपलक्ष्य में पूरे भारत में आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। देश-विदेश से कई लोग भारत सरकार के हर घर तिरंगा अभियान से ना सिर्फ जोड़ रहे हैं बल्कि अपने घर पर भी तिरंगा स्थापित कर रहे हैं। आपको बता दें कि पिछले साल 31 मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के अहमदाबाद में साबरमती आश्रम से आजादी के अमृत महोत्सव मनाने की शुरुआत की थी जो 15 अगस्त 2023 तक सेलिब्रेट किया जाएगा।

यह भी पढ़ें : टीम इंडिया से राहुल द्रविड़ का कटा पत्ता, वीवीएस लक्ष्मण होंगे टीम इंडिया के हेड कोच

Updated on:
15 Aug 2022, 2:59 PM IST
Published on: