
Pakistan Cricket Team
PCB Central Contract: PCB यानी पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने हाल में ही अपने खिलाड़ियों से सालाना करार कर सैलरी की रकम में इजाफा करने की घोषणा की है। हालांकि इससे पिछले मिलने वाली सैलरी में नए कॉन्ट्रेक्ट के अनुसार 10% की बढ़ोतरी हुई है लेकिन अभी यह भारतीय खिलाड़ियों से काफी कम है। पाकिस पीसीबी ने जो नया सेंट्रल कांटेक्ट कांटेक्ट जारी किया है इसमें 10 फ़ीसदी सैलरी बढ़ाने का प्रावधान है पाकिस्तानी मीडिया के एक रिपोर्ट के मुताबिक कुछ खिलाड़ियों ने इस कांटेक्ट पर साइन कर दिए हैं जबकि कुछ खिलाड़ियों ने इस पर दोबारा रिव्यू करने की मांग की है अभी भी यह भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड बीसीसीआई से मिलने वाली सैलरी की तुलना में काफी कम है
इतनी मिलती है पाकिस्तानी खिलाड़ियों को सैलरी
जैसा कि आपको मालूम है कि क्रिकेट में एक मैच खेलने के लिए खिलाड़ियों को मैच फीस के रूप में भुगतान किया जाता हैं। इसमें सबसे ज्यादा टेस्ट, उससे कम वनडे और सबसे कम टी20 में खिलाड़ियों को मैच फीस के रूप में रकम दी जाती है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के नए सेंट्रल कांटेक्ट के अनुसार अब एक टेस्ट मैच खेलने वाले खिलाड़ी को 8,38,000 की रकम दी जाएगी। जबकि वनडे क्रिकेट की बात करें तो प्रति मैच 5,15,000 दिए जाएंगे, इसके अलावा एक टी-20 मैच में प्रत्येक खिलाड़ी को 3,38,250 मैच फीस दी जाएगी।
यह भी पढ़ें : मोहम्मद शमी कर सकते हैं भारत के लिए टी20 में वापसी
गौरतलब है कि दुनिया में क्रिकेट बोर्डों में सबसे अमीर बीसीसीआई है। अभी हाल में ही जब भारतीय टीम वेस्टइंडीज दौरे पर थी तो बीसीसीआई ने डेढ़ सौ करोड़ का चार्टर्ड विमान भारतीय टीम के लिए बुक किया था जो टीम इंडिया को सीधे मैनचेस्टर से त्रिनाद और टोबैगो ले गया था। इस बात से आप अंदाजा लगा सकते हैं कि भारतीय क्रिकेट बोर्ड कितना अमीर है।
यह भी पढ़ें : टीम इंडिया से राहुल द्रविड़ का कटा पत्ता, वीवीएस लक्ष्मण होंगे टीम इंडिया के हेड कोच
साथ ही इस बात की झलक भारतीय क्रिकेट खिलाड़ियों को दी जाने वाली मैच फीस में भी झलकती है। बीसीसीआई अपने खेल खिलाड़ियों को प्रति टेस्ट मैच 15 लाख, वनडे 6 और टी-20 खेलने पर 3 लाख प्रति मैच फीस देती है। वहीं पाकिस्तानी खिलाड़ियों से अगर आम भारतीय खिलाड़ियों की मैच फीस की तुलना करें तो यह लगभग आधे से भी कम है।
Updated on:
13 Aug 2022, 7:08 PM IST
Published on:
13 Aug 2022, 7:05 PM IST
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.