28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जसप्रीत बुमराह और हर्षल पटेल के चोटिल होने के बाद मोहम्मद शमी कर सकते हैं भारत के लिए टी20 में वापसी

जसप्रीत बुमराह और हर्शल पटेल के चोटिल होने के बाद भारतीय टीम में मोहम्मद शमी T20 इंटरनेशनल में वापसी कर सकते हैं गौरतलब है कि जसप्रीत बुमराह और हर्शल पटेल चोट के चलते एशिया कप 2022 से बाहर हो चुके हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mohit Kumar

•

Updated: 13 Aug 2022, 6:42 PM IST

mohammad_shami_odi.jpg

Mohammad Shami

Mohammad Shami T20: टीम इंडिया के लिए T20 के दरवाजे मोहम्मद शमी के लिए एक बार फिर खुलते हुए दिखाई दे रहे हैं। बता दें कि उन्होंने अपना आखिरी टी-20 मुकाबला T20 वर्ल्ड कप 2021 में नामीबिया के खिलाफ खेला था। तब से ही शमी भारतीय T20 टीम से बाहर चल रहे हैं। हालांकि अब तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और हर्षल पटेल के चोटिल होने के बाद मोहम्मद शमी के लिए क्रिकेट के छोटे फॉर्मेट के दरवाजे एक बार फिर खुल गए हैं। गौरतलब है कि हाल में ही जसप्रीत बुमराह पीठ और हर्षल पटेल पसली की चोट के कारण एशिया कप 2022 से बाहर हो गए हैं। इन दोनों की चोट इतनी गंभीर बताई जा रही है कि वर्ल्ड कप में भी खेलना दोनों खिलाड़ियों का लगभग मुश्किल नजर आ रहा है। इसी बीच मोहम्मद शमी की तरफ चयनकर्ताओं की नजरें होंगी

मोहम्मद शमी टी-20 वर्ल्ड कप टीम में हो सकतें है शामिल

आपको बता दें कि मोहम्मद शमी भारतीय टेस्ट टीम के एक प्रमुख गेंदबाज है जबकि क्रिकेट के छोटे फॉर्मेट में चयनकर्ता अब उनके ऊपर ज्यादा ध्यान नहीं दे रहे हैं। चयनकर्ताओं ने पहले ही इस बात को स्पष्ट कर दिया था कि वह मोहम्मद शमी को क्रिकेट के छोटे फॉर्मेट (T20) में नहीं देखते हैं लेकिन अब भारतीय तेज गेंदबाजी के अगुआ जसप्रीत बुमराह और हर्षल पटेल के चोटिल हो जाने के बाद इस बात पर इस बात की चिंता चयनकर्ताओं को समान सताने लगी है कि अब टीम इंडिया की गेंदबाजी की अगुवाई कौन करेगा।

यह भी पढ़ें : टीम इंडिया से राहुल द्रविड़ का कटा पत्ता, वीवीएस लक्ष्मण होंगे टीम इंडिया के हेड कोच

अगर समय रहते हैं हर्षल पटेल और जसप्रीत बुमराह फिट नहीं होते हैं तो मोहम्मद शमी टीम इंडिया के लिए T20 में एक बार फिर वापसी कर सकते हैं। बता दें कि अक्टूबर-नवंबर ऑस्ट्रेलिया में शुरू होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप 2022 से पहले ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के खिलाफ भारत के लिए तीन-तीन मैचों की T20 सीरीज में भी उनका खेलना लगभग पक्का माना जा रहा है।

यह भी पढ़ें : 76वें स्वतंत्रता दिवस समारोह में नीरज चोपड़ा समेत 32 ओलिंपिक एथलीट होंगे शामिल

गौरतलब है कि आईपीएल 2022 में गुजरात टाइटंस को पहली बार खिताब जिताने में मोहम्मद शमी का भी शानदार रोल रहा था। उन्होंने कुल 16 मुकाबले खेलते हुए 20 विकेट चटकाए थे, जिसमें14 रन देकर चार विकेट लेना शमी का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन था। इस सीजन उनकी औसत 19.95 की रही। वहीं भारत के लिए T20 की बात करें तब मोहम्मद शमी ने कुल 17 मुकाबले खेले हैं जिसमें उन्होंने 18 विकेट चटकाए हैं। शमी का 15 रन देकर तीन विकेट लेना अब तक सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा है।