पूरा भारत देश इस समय कृष्ण जन्माष्टमी का त्यौहार बड़ी धूम धाम से मना रहा है। भगवान श्री कृष्ण के इस पावन त्यौहार के मौके पर भारतीय टीम के क्रिकेटर भी शुभकामनाएं देने से पीछे नहीं हटे, आइए आपको बताते किस क्रिकेटर ने क्या कुछ कहा
Krishna Janmashtami 2022: भारत के साथ-साथ पूरे विश्व में इस समय कृष्ण जन्माष्टमी का त्यौहार हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। इस मौके पर पूरे मथुरा समेत भारत में मौजूद मुख्य कृष्ण मंदिरों को विशेष तरीके से सजाया गया है। आज के दिन मथुरा के बरसाने और वृंदावन में छटा देखने योग्य होगी। वही श्री कृष्ण जन्मभूमि, प्रेम मंदिर आदि में भी कृष्ण जन्माष्टमी को लेकर विशेष तैयारियां की गई हैं। आज रात्रि 12:00 बजे के बाद पूरे भारत में खासकर मथुरा में श्री कृष्ण जन्म उत्सव बड़ी धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। भारतीय पौराणिक कथाओं के अनुसार गोकुल को श्री कृष्ण का घर और मथुरा को श्रीकृष्ण की कर्म भूमि कहा जाता है। खैर यह तो एक अलग बात हुई लेकिन श्री कृष्ण जन्मोत्सव के मौके पर भारतीय क्रिकेटरों ने भी क्रिकेट फैंस को सोशल मीडिया के माध्यम से संदेश दिए हैं। आइए आपको बताते हैं किस क्रिकेटर ने क्या कुछ कहा
Harbhajan Singh:
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व फिरकी गेंदबाज और नेता हरभजन सिंह ने जन्माष्टमी के मौके पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर श्री कृष्ण की एक फोटो पोस्ट करते हुए लिखा 'जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर सभी को हार्दिक शुभकामनाएं। भगवान कृष्ण ने हमें सत्य, नीतिपरायणता और मानवता की निस्वार्थ सेवा के मूल्यों की शिक्षा दी है। आइए इस शुभ अवसर पर इन मूल्यों के लिए खुद को फिर से समर्पित करें और अपने समाज के सभी जीवित प्राणियों के लिए बेहतर जगत बनाएं
यह भी पढ़ें: दूसरे DK न बन गए चहल' श्रेयस अय्यर संग धनश्री दिखने के बाद
Sachin Tendulkar:
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज और क्रिकेट की दुनिया में भगवान के नाम से मशहूर सचिन तेंदुलकर ने सोशल मीडिया पर सभी को कृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने ट्विटर पर लिखा 'सभी को किस श्री कृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं'
Suresh Raina:
भारतीय टीम के पूर्व दिग्गज ऑलराउंडर और फील्डर सुरेश रैना ने देश वासियों को श्री कृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने लिखा जन्माष्टमी के 'इस पावन अवसर पर भगवान श्री कृष्ण आपको आपकी जिंदगी में सही पथ प्रदर्शन करें और अपना आशीर्वाद हमेशा बनाए रखें। आप सभी को श्री कृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं'
यह भी पढ़ें: भारत के जिंबाब्वे दौरे का पूरा शेड्यूल, जानें कब और कहां देख सकते हैं लाइव मैच
Yuvraj Singh:
भारतीय टीम के पूर्व ऑलराउंडर और साल 2011 में भारत को क्रिकेट वर्ल्ड कप जिताने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले युवराज सिंह ने भी देशवासियों को कृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने लिखा 'श्री कृष्ण भगवान हमें खुशियां, स्वास्थ्य और सफलता प्रदान करें। कृष्ण जन्माष्टमी की सबको हार्दिक शुभकामनाएं'