31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘दूसरे DK न बन गए चहल’ श्रेयस अय्यर संग धनश्री दिखने के बाद, यूजर्स ने किए मजेदार कमेंट्स

भारतीय क्रिकेटर सूर्यकुमार यादव की इंस्टाग्राम स्टोरी में युजवेंद्र चहल की पत्नी धनश्री वर्मा के क्रिकेटर श्रेयस अय्यर के देखने के बाद, सोशल मीडिया पर यूजर्स ने मजेदार कमेंट दिए हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mohit Kumar

•

Updated: 19 Aug 2022, 2:38 PM IST

841.jpg

सोशल मीडिया पर कब क्या कुछ हो जाए, कुछ पता नहीं होता। रातो-रात कोई स्टार बन जाता है और रातों-रात या यूं कहें कुछ ही घंटों में ट्रोल हो जाते हैं। सोशल मीडिया पर फैंस को क्या पसंद आए और क्या ना पसंद आए, इस बात का आप और हम अंदाजा नहीं लगा सकते। लेकिन इन दिनों सोशल मीडिया पर एक तस्वीर काफी ज्यादा वायरल हो रही है जिसकी वजह से लोग टीम इंडिया के दिग्गज स्पिनर युजवेंद्र चहल को ट्रोल कर रहे हैं। बता दें कि सूर्यकुमार यादव की एक इंस्टाग्राम स्टोरी में उनकी पत्नी देविशा शेट्टी के अलावा युजवेंद्र चहल की पत्नी धनश्री वर्मा, श्रेयस अय्यर के साथ दिख रही हैं। इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर फैंस ने चहल को ट्रोल कर दिया है और मजेदार कमेंट करते हुए नजर आ रहे हैं

बता दें कि यह पूरा समीकरण सूर्यकुमार यादव की एक इंस्टाग्राम स्टोरी से जुड़ा हुआ है। बता दें कि कुछ दिन पहले पहले सूर्यकुमार यादव ने श्रेयस अय्यर और धनश्री वर्मा को अपने घर डिनर के लिए इनवाइट किया था और इसकी एक फोटो उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की जिसके कैप्शन लिखा था 'पिछली रात के बारे में, माफ करना चहल हमने तुम्हें मिस किया' इस स्टोरी में चहल की पत्नी धनश्री वर्मा को क्रिकेटर श्रेयस अय्यर के साथ देखा जा सकता है, जिसके बाद इंस्टाग्राम पर फैंस कमेंट के माध्यम से चहल ट्रोल कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें: चेन्नई सुपरकिंग्स से अलग हुए रविंद्र जडेजा! पढ़ें पूरी ख़बर


फैंस ने सूर्यकुमार यादव की इस स्टोरी पर काफी कुछ कहा, निलेश मल्होत्रा नाम के एक यूजर ने लिखा 'श्रेयस भाई ले रहा है मजे, वही देव दीक्षित नाम के यूजर ने लिखा 'युजी तो गियो' वही एक अन्य यूजर मोहम्मद आसिफ अली ने लिखा 'डीके और विजय वाला हाल होने वाला है' वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा 'युजी का पत्ता तो कट गया'

यह भी पढ़ें: Asia Cup में सबसे ज्यादा छक्के मारने वाले 3 भारतीय खिलाड़ी


इसके बाद फैंस यहीं नहीं रुके उन्होंने युजवेंद्र चहल की तुलना दिनेश कार्तिक से कर दी। आपको बता दें कि दिनेश कार्तिक की पहली पत्नी निकिता बंजारा को मुरली विजय से प्यार हो गया था जिसकी वजह से उन्होंने दिनेश कार्तिक को तलाक दे दिया था।