19 सितंबर से संयुक्त अरब अमीरात में शुरू Indian Premier League (IPL) की शुरुआत भारतीय टीम के दिग्गज खिलाड़ी Mahendra Singh Dhoni के कंधों पर चेन्नई सपुर किंग्स की जिम्मेदारी
नई दिल्ली। 19 सितंबर यानी शनिवार से संयुक्त अरब अमीरात ( UAE ) में शुरू इंडियन प्रीमियर लीग ( IPL ) की शुरुआत होने जा रही है। ऐसे में भारतीय टीम ( Indian Cricket Team ) के दिग्गज खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी ( Mahendra Singh Dhoni ) के कंधों पर चेन्नई सपुर किंग्स ( Chennai Super Kings ) की जिम्मेदारी है। इस बीच भारतीय टीम के पूर्व बल्लेबाजी कोच संजय बांगर ( Sanjay Bangar ) ने कहा है कि आने वाले IPL में चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ( Mahendra Singh Dhoni ) के सामने सबसे बड़ी चुनौती होगी। धोनी के सामने यह चुनौती होगी कि वह किस तरह टीम के अनुभवी और उम्रदराज खिलाड़ियों को संभालते हैं। बांगर ने बताया कि पिछले कुछ दिनों में चेन्नई की टीम में देखने को मिला है कि वह ज्यादा उम्र के खिलाड़ियों को मैदान पर उतारती है, बावजूद इसके वह टूर्नामेंट की सबसे मजबूत टीम समझी जाती है। यही नहीं चेन्नई ने 2018 इन्हीं खिलाड़ियों के बूते खिताब भी जीता था।
धोनी के पास खेल का अच्छा खासा अनुभव
पूर्व बल्लेबाजी कोच संजय बांगर ने कहा कि वह महेंद्र सिंह धोनी को एक कप्तान के तौर पर लंबे समय से जानते हैं। उनके पास खेल का अच्छा खासा अनुभव है। यही नहीं धोनी के पास बाकी के अनुभवी खिलाड़ी भी हैं। इस बीच सबसे बड़ी बात यह है कि धोनी कैसे कैसे अनुभवी खिलाड़ियों को मैदान पर संभालते हैं मैं इसे देखने के लिए बेसब्र हूं।" इसमें सबसे ज्यादा देखने वाली बात यह रहेगी कि वो अनुभवी खिलाड़ियों को आदेश कैसे देते हैं। बांगर ने कहा कि वह 39 साल के धोनी को किसी और विभाग में परेशान होते नहीं देखते हैं।
फिल्डिंग एक बड़ा एक अहम रोल
संजय बांगर यहीं नहीं रुके, उन्होंने कहा कि उनको नहीं लगता कि इन अनुभवी खिलाड़ियों के साथ उन्हें बल्लेबाजी या गेंदबाजी को लेकर किसी तरह की परेशानी आएगी। इसके साथ ही क्रिकेट के टी-20 प्रारूप में खिलाड़ी की फुर्ती काफी हद तक मायने रखती है। इसमें फिल्डिंग एक बड़ा एक अहम रोल रहता है। वह सीनियर खिलाड़ियों को मैदान पर कहां लगाते हैं यह देखना होगा। मुझे लगता है कि कप्तान के तौर पर यह उनका सबसे चुनौतीपूर्ण काम होगा।"