आपको बता दें कि कोरोना वायरस महामारी ( Coronavirus Crisis ) के कारण इस बार का आईपीएल संयुक्त अरब अमीरात ( UAE ) में खेला जा रहा है और लीग का पहला मैच 19 सिंतबर को होगा जिसमें मुंबई और चेन्नई आमने-सामने होंगी। गौतम गंभीर ( Gautam Gambhir )ने कहा कि वह यह देखने के लिए उत्सुक हूं कि बाउल्ट और बुमराह किस तरह से नई गेंद के साथ बोलिंग करते हैं, क्योंकि यह बात सबको बता है कि दोनों के बोलर वर्ल्ड लेवल के प्लेयर्स हैं। इसके साथ ही वह टी-20 में विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। पूर्व क्रिकेटर ने यह भी कहा कि सुरेश रैना के न होने और शेन वाटसन ( Shane Watson ) की कम मैच प्रैक्टिस के कारण चेन्नई का शीर्ष क्रम थोड़ा कमजोर है जो उसके लिए परेशानी की वजह बन सकता है।