यह उन दिनों की बात है जब रुशद 'अनुपमा' नामक शो में अनिरुद्ध की भूमिका निभा रहे थे। राणा ने बताया कि, ‘ अब मुझे अब टीवी पर तरह—तरह के रोल मिल रहे हैं, जिनकों लेकर मैं काफी खुश हूं। हालांकि पहले में अपने काम को लेकर काफी महत्वाकांक्षी था, लेकिन अब मैं मानता हूं कि टीवी एक बेहतरीन और शानदार मंच है। अब जबकि मुझे फिल्म के भी अच्छे—अच्छे प्रस्ताव आने शुरू हो गए हैं, बावजूद इसक मैं टीवी को नहीं छोड़ने वाला।