शिवसेना नेता ने आश्चर्य जताया कि कंगना के अवैध निर्माण पर विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पेट में दर्द क्यों हो रहा है। परब ने कहा कि अगर वह हदें पार करती हैं और मुंबई या महाराष्ट्र के बारे में कोई भी बेहूदा बयान देती हैं, तो पार्टी बर्दाश्त नहीं करेगी। मंत्री ने कहा, "हम अपनी हद में हैं उन्हें भी अपनी हद में ही रहना चाहिए। अगर वह मुंबई के बारे में गलत कहती हैं, तो हम चुप नहीं रहेंगे। अगर उन्हें लगता है कि शहर पीओके की तरह है, तो उन्हें तय करना होगा कि क्या वह अभी भी यहां रहना चाहती है या नहीं।"