एक सेब खराब होने से पूरी टोकरी बर्बाद नहीं होती
पिछले दिनों एक इंटरव्यू में कंगना रनौत ने कहा था कि फिल्म इंडस्ट्री में लगभग 99 फीसदी लोग ड्रग्स लेते हैं। वकील महेश जेठमलानी ने इस मुद्दे पर बॉलीवुड के 'बहरी चुप्पी' पर सवाल उठाए। रवीना टंडन ने जेठमलानी के ट्वीट को रिट्वीट करते हुए लिखा,'सब जानते हैं, 99 प्रतिशत जज, नेता, बाबू, अधिकारी और पुलिस भ्रष्ट होते हैं। यह बयान सबके लिए जेनरिक डिस्क्रिप्शन नहीं है। लोग समझदार हैं। उनमें अच्छे या बुरे का अंतर होता है। कुछ खराब सेब पूरी टोकरी को खराब नहीं करते हैं। इसी तरह हमारी इंडस्ट्री में भी अच्छे और बुरे लोग हैं।' वहीं फिल्म मेकर राम गोपाल वर्मा ने भी महेश के ट्वीट का जवाब दिया।