क्रिकेट

शुभमन गिल से कहीं ज्यादा बेहतर हैं इन 2 ओपनर के T20i आंकड़े, एक बिना मौका मिले हुआ बाहर तो दूसरे के साथ हो रहा भेदभाव

Shubman Gill: शुभमन गिल को लगातार खराब प्रदर्शन के बावजूद भारतीय टी20 टीम में मौके मिल रहे हैं। जबकि यशस्‍वी जायसवाल और संजू सैमसन उनसे कहीं बेहतर सलामी बल्‍लेबाज हैं। यह हम नहीं, बल्कि उनके पिछले दो साल के आंकड़े खुद बयां कर रहे हैं।
2 min read
Nov 06, 2025
Shubman Gill in ODIs in 2026
शुभमन गिल। (Photo Credit - IANS)

Shubman Gill: भारतीय टेस्‍ट और वनडे टीम की कमान सौंपने के बाद शुभमन गिल को टी20 टीम बतौर उपकप्‍तान और सलामी बल्‍लेबाज के रूप में खिलाया जा रहा है। जबकि वह इस मोर्चे पर लगातार फेल हो रहे हैं। टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में मौजूदा चार ओपनर अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल यशस्‍वी जायसवाल और संजू सैमसन के पिछले दो साल के आंकड़ों देखें तो गिल सबसे खराब औसत और स्‍ट्राइक रेट के साथ सबसे निचले पायदान पर हैं। अभिषेक ने शानदार प्रदर्शन के साथ अपनी जगह पक्‍की कर रखी है, लेकिन जायसवाल को मौका दिए बगैर बाहर करना और संजू का बल्‍लेबाजी क्रम बार-बार बदलना सवाला खड़े करता है। इसी वजह से गिल को टी20 टीम से बाहर करने की मांग उठ रही है।

महज 28.22 के औसत से खेल रहे शुभमन गिल

शुभमन गिल ने भारत के लिए टी20 डेब्‍यू जनवरी 2023 में श्रीलंका के खिलाफ मुंबई के वानखेड़े स्‍टेडियम में किया था। गिल बतौर ओपनर अपने टी20 अंतरराष्‍ट्रीय क्रिकेट करियर में अब तक 31 मैच खेल चुके हैं, जिनकी 31 पारियों में उन्‍होंने महज 28.22 के औसत और 140.86 के स्‍ट्राइक रेट से 762 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्‍ले से तीन अर्धशतक और एक शतक बनाया है।

जायसवाल को बिना मौका दिए कर दिया गया बाहर

यशस्‍वी जायसवाल को ऑस्‍ट्रेलिया के दौरे पर भारतीय टीम में शामिल किया गया था, लेकिन उन्‍हें बगैर मौका दिए ही टीम से बाहर कर दिया गया। जायसवाल ने भारत के लिए टी20 डेब्‍यू अगस्‍त 2023 में वेस्‍टइंडीज के खिलाफ किया था।

जायसवाल के बतौर ओपनर टी20 इंटरनेशनल करियर की बात करें तो उन्‍होंने अभी तक 23 मैचों की 22 पारियों में 36.15 के औसत और 164.32 के स्‍ट्राइक रेट से कुल 723 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्‍होंने पांच अर्धशतक और एक शतक लगाया है।

संजू सैमसन के साथ हो रहा भेदभाव

संजू सैमसन ऑस्‍ट्रेलिया के खिलाफ मौजूदा सीरीज के पहले मैच संजू को बल्‍लेबाजी का मौका नहीं मिल सका। दूसरे मैच में उन्‍हें तीसरे नंबर उतारा गया। जबकि तीसरे मैच में उन्‍हें प्‍लेइंग 11 से ही बाहर कर दिया गया। इससे पहले एशिया कप में भी उनका बल्‍लेबाजी क्रम बार-बार बदला गया। सैमसन के बतौर ओपनर पिछले दो साल के आंकड़े देखें तो उन्‍होंने इस दौरान 13 पारियों में 34.75 के औसत और 182.89 के स्‍ट्राइक रेट से 417 रन बनाए हैं।

सैमसन ने यूं तो भारत के लिए टी20 डेब्‍यू 2015 में कर लिया था, लेकिन विडंबना ये है कि वह पिछले 10 साल में अब तक सिर्फ 51 मैच ही खेल सके हैं। जिनकी 43 पारियों में उन्‍होंने 25.51 के औसत और 147.41 के स्‍ट्राइक रेट से 995 रन बनाए हैं।

Updated on:
06 Nov 2025 11:46 am
Published on:
06 Nov 2025 11:45 am
Also Read
View All
IND vs ZIM: वैभव सूर्यवंशी ने जिम्बाब्वे में शानदार प्रदर्शन का खोला राज़, बताया हर मैच से पहले करते हैं ये काम

Mirabai Chanu Struggle Story: आर्थिक तंगी के चलते चुनती थीं लकड़ियां, ऐसे वेटलिफ्टर बनी मीराबाई चानू, संघर्ष की कहानी ऐसी कि आंखों में आ जाएंगे आंसू

IND vs ZIM: बेकार गई रयान बर्ल की अर्धशतकीय पारी, भारत ने जिम्बाब्वे को 35 रनों से हराया, 3-0 से किया क्लीन स्वीप

अब्दुल्ला फजल वेस्टइंडीज और इंग्लैंड दौरे से बाहर, पीसीबी ने अब्दुल्ला शफीक और सऊद शकील को टीम में दी जगह

IND vs ZIM: सीरीज में सबसे ज्यादा विकेट लेने के बावजूद प्रिंस यादव नहीं खेल पाये आखिरी टी20, अब सामने आई यह वजह