क्रिकेट

संजू के लिए अश्विन की भविष्यवाणी हुई सच: ‘वह डिजर्व करता है’! 97 रनों की तूफानी पारी से संजू ने बदल दी अपनी दुनिया

IND vs WI: क्या एक दुआ किसी खिलाड़ी की किस्मत बदल सकती है? आर अश्विन की भविष्यवाणी सच हुई और संजू सैमसन ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 97* रनों की तूफानी पारी खेलकर न सिर्फ भारत को सेमीफाइनल में पहुंचाया, बल्कि विराट कोहली का बड़ा रिकॉर्ड भी तोड़ दिया। जानिए कैसे संजू की इस पारी ने पूरी दुनिया बदल दी...

2 min read
Mar 02, 2026
दिग्गज स्पिनर आर अश्विन और संजू सैमसन (photo - IANS)

IND vs WI, T20 World Cup 2026, Ravichandran Ashwin on Sanju Samson: कहते हैं न कि अगर नीयत साफ हो और मेहनत सच्ची, तो पूरी कायनात उसे सच करने में लग जाती है। संजू सैमसन के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ। वेस्टइंडीज के खिलाफ मैच से पहले दिग्गज स्पिनर आर अश्विन ने अपने यूट्यूब चैनल पर सैमसन के लिए खास संदेश दिया और दिल से दुआ मांगी थी। उन्होंने कहा था कि संजू इस मौके को पाने के हकदार (deserve) हैं और अगर वो अच्छी पारी खेलते हैं, तो उनकी पूरी दुनिया बदल जाएगी।

ये भी पढ़ें

T20 World Cup 2026: सूर्या ने हंसकर उड़ाया था संजू का मज़ाक, आठ दिन में बदली तस्वीर, अब सैमसन के सामने झुकाना पड़ा सर

'मैच विनिंग पारी खेलो'

अश्विन ने कहा, 'वह इसे डिजर्व करता है, इससे उसकी दुनिया बदल जाएगी। संजू, इससे बड़ा मंच और मौका तुम्हें नहीं मिलेगा। मेरी दुआ है कि तुम्हें अच्छी शुरुआत मिले और तुम उसे एक मैच जिताऊ पारी में बदलो।' उन्होंने आगे कहा, 'मैं संजू सैमसन को बताना चाहता हूं कि इससे बेहतर मौका नहीं मिलेगा। मेरी प्रार्थना है कि तुम्हें अच्छी शुरुआत मिलेगी और तुम उसे बड़ी पारी में तब्दील करोगे। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में इससे बड़ा मंच और अवसर आपको नहीं मिलेगा। इतने सालों की मेहनत के बाद आपको एक अच्छा अवसर मिला है। इसे भुनाइये।' अश्विन तो चाहते थे कि संजू अगले तीन मैचों में शतक लगाएं, लेकिन उनका मुख्य मकसद यह था कि संजू भारत को मैच जिताकर अपना आत्मविश्वास बढ़ाएं।

और संजू ने कर दिखाया!

वेस्टइंडीज ने भारत को 196 रनों का बड़ा लक्ष्य दिया था। एक समय ऐसा था जब अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, सूर्या, तिलक और हार्दिक जैसे धुरंधर पवेलियन लौट चुके थे। पूरा दबाव टीम इंडिया पर था, लेकिन संजू सैमसन क्रीज पर पैर जमाए खड़े थे। संजू ने महज 50 गेंदों में नाबाद 97 रन कूट डाले। अपनी पारी में उन्होंने 12 चौके और 4 छक्के लगाए। भारत ने यह मैच 19.2 ओवर में ही जीत लिया और सेमीफाइनल का टिकट पक्का कर लिया।

संजू ने बनाए नए रिकॉर्ड

यह टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में भारत का अब तक का सबसे बड़ा रन चेज है। इतना ही नहीं, लक्ष्य का पीछा करते हुए संजू की यह 97 रनों की पारी किसी भी भारतीय बल्लेबाज की खेली गई सबसे बड़ी पारी बन गई है। उन्होंने इस मामले में विराट कोहली (नाबाद 82 रन) के रिकॉर्ड को भी पीछे छोड़ दिया। अश्विन का भरोसा सच साबित हुआ और संजू को उनकी इस शानदार पारी के लिए 'मैन ऑफ द मैच' चुना गया। अब पूरे देश को उम्मीद है कि सेमीफाइनल और फाइनल में भी संजू का यही अंदाज देखने को मिलेगा।

ये भी पढ़ें

T20 World Cup 2026: संजू सैमसन ने तोड़ा विराट कोहली का ये बड़ा रिकॉर्ड, टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास की सबसे बड़ी रनचेज

Also Read
View All

अगली खबर