क्रिकेट

संजू सैमसन ने IPL में रचा इतिहास, तोड़ डाला क्रिस गेल का 13 साल पुराना रिकॉर्ड

Sanju Samson breaks Chris Gayle Record: दिल्‍ली के अरुण जेटली स्‍टेडियम में दिल्‍ली कैपिटल्‍स के खिलाफ संजू सैमसन नाबाद 87 रनों की जबरदस्‍त पारी खेलते हुए सीएसके को आसान जीत दिलाई। इस मैच जिताऊ पारी के साथ ही उन्‍होंने क्रिस गेल का एक 13 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया।

2 min read
May 06, 2026
सीएसके के स्‍टार बल्‍लेबाज संजू सैमसन। (फोटो सोर्स: IANS)

Sanju Samson breaks Chris Gayle Record: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) का 48वां मैच दिल्‍ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला गया। इस मुकाबले में दिल्‍ली कैपिटल्‍स ने पहले बल्‍लेबाजी करते हुए चेन्‍नई सुपर किंग्‍स के सामने 156 रनों का लक्ष्‍य रखा, जिसे सीएसके ने दो विकेट के नुकसान पर 15 गेंद शेष रहते आसानी से हासिल कर लिया। संजू सैमसन ने महज 52 गेंदों पर 7 चौके और 6 की मदद से नाबाद 87 रनों की मैच जिताऊ पारी खेलते हुए, सीएसके ने प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदों को कायम रखा है। इस पारी के साथ ही उन्‍होंने क्रिस गेल का एक 13 साल पुराना बड़ा रिकॉर्ड भी तोड़ दिया।

ये भी पढ़ें

‘अब हमें जीतना ही होगा’, IPL 2026 में छठी हार के बाद बाहर होने की कगार पर पहुंची DC तो छलका कप्तान अक्षर पटेल का दर्द

संजू सैमसन ने तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड

आईपीएल 2026 में ये दूसरी बार है जब संजू सैमसन ने दिल्‍ली कैपिटल्‍स के खिलाफ मैच विनिंग पारी खेली है। इससे पहले उन्‍होंने डीसी के खिलाफ नाबाद 115 रनों की पारी खेली थी। इस तरह उन्‍होंने डीसी के खिलाफ इस सीजन के लीग चरण में 202 रन पूरे करते हुए क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। गेल ने 2013 में पुणे वॉरियर्स के खिलाफ 196 रन बनाए थे। इस मामले में विराट कोहली 209 और केएल राहुल 206 रनों के साथ क्रमश: पहले और दूसरे पायदान पर हैं।

IPL के किसी एक सीजन (लीग स्टेज) में किसी एक खिलाड़ी का किसी टीम के खिलाफ सबसे ज्‍यादा कुल स्कोर

209 - विराट कोहली बनाम गुजरात लायंस, 2016 में (100* और 109)

206 - केएल राहुल बनाम मुंबई इंडियंस, 2022 में (103* और 103*)

202 - संजू सैमसन बनाम दिल्‍ली कैपिटल्‍स, 2026 में (115* और 87*)

196 - क्रिस गेल बनाम पुणे वॉरियर्स, 2013 में (175* और 21)

193 - केएल राहुल बनाम आरसीबी, 2020 में (132* और 61*)

दिल्‍ली ने 69 के स्‍कोर पर गंवाए पांच विकेट

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स ने 7 विकेट खोकर 155 रन बनाए। पथुम निसांका और केएल राहुल (12) की सलामी जोड़ी ने संभली हुई शुरुआत दिलाई। दोनों खिलाड़ियों ने 4 ओवरों में 29 रन जोड़े। पथुम 15 गेंदों में 4 बाउंड्री के साथ 19 रन बनाकर आउट हुए, जिसके बाद विकेटों का पतझड़ लग गया और 69 के स्कोर तक 5 विकेट खो दिए। इसके बाद ट्रिस्टन स्टब्स ने समीर रिजवी के साथ छठे विकेट के लिए 47 गेंदों में 65 रन की साझेदारी करते हुए टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया।

संजू सैमसन और कार्तिक शर्मा के बीच 114 रनों की अटूट साझेदारी

इसके जवाब में चेन्नई सुपर किंग्स ने 17.3 ओवरों में मुकाबला अपने नाम कर लिया। 3.5 ओवर में टीम को कप्तान रुतुतुराज गायकवाड़ (6) के रूप में पहला झटका लगा। 6.3 ओवर में उर्विल पटेल (1) स्टंप आउट हुए। टीम ने 45 के स्कोर तक अपने 2 विकेट गंवा दिए थे। यहां से संजू सैमसन ने कार्तिक शर्मा के साथ तीसरे विकेट के लिए 66 गेंदों में 114 रन की अटूट साझेदारी करते हुए टीम को आसान जीत दिलाई।

Published on:
06 May 2026 07:43 am
Also Read
View All