क्रिकेट

संजू सैमसन को अंदाज़ा भी नहीं था कि वे जिम्बाब्वे के खिलाफ खेल रहे हैं, कोच गंभीर ने ऐसे दी थी जानकारी

संजू सैमसन ने खिताबी मुकाबले में मिली जीत के बाद जियोस्टार से कहा, "मैं जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच से पहले जिम में कोच गौतम गंभीर से मिला था, और वहीं उन्होंने मुझसे कहा, 'संजू, तैयार रहो, तुम अगला मुकाबला खेलने वाले हो।' मैं 100 प्रतिशत तैयार था। मेरे मन में मैंने कहा, हां, अब बात करते हैं, मैं इसी का इंतजार कर रहा था।"

2 min read
Mar 09, 2026
संजू सैमसन को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। (Photo - BCCI)

टीम इंडिया ने रविवार को टी20 वर्ल्ड कप 2026 के खिताब को अपने नाम किया। नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टीम इंडिया ने फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रनों से हराया। भारत की ऐतिहासिक जीत के नायक संजू सैमसन रहे। संजू ने फाइनल में भी 46 गेंदों में 89 रनों की दमदार पारी खेली। संजू ने बताया कि कोच गौतम गंभीर ने उन्हें कहा था कि वह जिम्बाब्वे के खिलाफ होने वाले मैच के लिए तैयार रहें।

संजू सैमसन ने खिताबी मुकाबले में मिली जीत के बाद जियोस्टार से कहा, "मैं जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच से पहले जिम में कोच गौतम गंभीर से मिला था, और वहीं उन्होंने मुझसे कहा, 'संजू, तैयार रहो, तुम अगला मुकाबला खेलने वाले हो।' मैं 100 प्रतिशत तैयार था। मेरे मन में मैंने कहा, हां, अब बात करते हैं, मैं इसी का इंतजार कर रहा था।"

ये भी पढ़ें

टी20 ही नहीं संजू सैमसन का वनडे रिकॉर्ड भी है शानदार, 56.66 की औसत से बनाए हैं इतने रन, ऋषभ पंत से हैं कहीं बेहतर

संजू ने बताया कि उन्हें प्लेइंग इलेवन में जगह पाने के लिए अपनी टीम के साथी खिलाड़ियों के साथ मुकाबला करना पसंद नहीं है। उन्होंने कहा, "मैं एक बात आपको बेहद ईमानदारी के साथ बताना चाहता हूं कि मुझे स्क्वॉड में अपने साथी खिलाड़ियों के साथ मुकाबला करना पसंद नहीं है। एक बार जब हम किसी मकसद के लिए साथ मिलकर लड़ते हैं, तो मैं बस अपना सर्वश्रेष्ठ देने का प्रयास करता हूं।"

सैमसन ने कहा कि न्यूजीलैंड सीरीज के दौरान वह हर वक्त बस यही सोच रहे थे कि वह टीम का हिस्सा होंगे या नहीं। उन्होंने कहा कि जब मैं टीम में जगह बनाने के लिए लड़ रहा था, तो मेरा प्रदर्शन बिल्कुल भी अच्छा नहीं रहा। हालांकि, जब मौका आया, तो हम सभी एक चीज के लिए लड़ रहे थे और वो था वर्ल्ड कप। मुझे इस बात की खुशी है कि अंत में चीजें हमारे पक्ष में रहीं।

संजू सैमसन ने फाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड के खिलाफ अभिषेक शर्मा संग मिलकर पहले विकेट के लिए महज 7.1 ओवर में 98 रन जोड़े। संजू ने तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए खिताबी मुकाबले में 5 चौके और 8 छक्कों की मदद से 46 गेंदों में 89 रनों की दमदार पारी खेली। वहीं, इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मैच में भी सैमसन बेहतरीन लय में दिखाई दिए और उन्होंने 42 गेंदों में 89 रन बनाए थे। टूर्नामेंट में खेले 5 मुकाबलों में संजू सैमसन ने 199 के स्ट्राइक रेट से 321 रन बनाए। संजू को उनके दमदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया।

ये भी पढ़ें

‘गरीब बच्चों को…’, टीम इंडिया के टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर ये क्या बोल गए शोएब अख्तर, भारत पर लगाया क्रिकेट को बर्बाद करने का आरोप

Also Read
View All
T20 World Cup 2026: सैमसन या बुमराह नहीं यह खिलाड़ी है टीम इंडिया का ‘साइलेंट’ मैच विनर, चैंपियन बनाने में निभाया अहम किरदार

टी20 ही नहीं संजू सैमसन का वनडे रिकॉर्ड भी है शानदार, 56.66 की औसत से बनाए हैं इतने रन, ऋषभ पंत से हैं कहीं बेहतर

‘कोच साहब आपकी मुस्कान…’, धोनी के पोस्ट पर गौतम गंभीर ने किया कमेंट, जवाब ने फैंस का दिल जीता

होस्ट होने के बावजूद श्रीलंका को मिले पाकिस्तान के बाबर पैसे, भारत को मिली 9 गुना ज्यादा प्राइज़ मनी, जानें न्यूजीलैंड और अन्य टीमों को कितनी रकम मिली

‘गरीब बच्चों को…’, टीम इंडिया के टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर ये क्या बोल गए शोएब अख्तर, भारत पर लगाया क्रिकेट को बर्बाद करने का आरोप

अगली खबर