क्रिकेट

सैमसन ने मार-मार कर अंग्रेजों की उधेड़ी बखियां, लेकिन 1 रन से रह गए दूर, नहीं तो टूट जाता कोहली का रिकॉर्ड

Sanju Samson in T20 world cup 2026 Semifinal: आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्डकप के दूसरे सेमीफाइनल में संजू सैमसन ने 42 गेंदों में 89 रन की पारी खेली।

2 min read
Mar 05, 2026
संजू सैमसन (फोटो- IANS)

Sanju Samson 100 in T20 World Cup 2026: आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है, जहां भारतीय टीम टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी कर रही है। इस मुकाबले में संजू सैमसन ने ऐतिहासिक पारी खेली है। इंग्लैंड के खिलाफ वह दूसरे सेमीफाइनल में 89 रन बनाकर आउट हो गए। यह टी20 वर्ल्डकप के नॉकआउट्स में टीम इंडिया का सबसे बड़ा स्कोर है। विराट कोहली ने 2016 वर्ल्डकप के सेमीफाइनल में वेस्टइंडीज के खिलाफ ये कारनामा किया था।

मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में हैरी ब्रूक ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। सूर्यकुमार यादव ने बताया कि अगर वह टॉस जीतते तो पहले बल्लेबाजी ही करते। भारतीय टीम की शुरुआत एक बार फिर खराब रही और अभिषेक शर्मा सिर्फ 9 रन बनाकर आउट हो गए। उन्हें विल जैक्स ने फिल सॉल्ट के हाथों कैच कराया। इसके बाद संजू सैमसन और ईशान किशन ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम को 100 के पार पहुंचा दिया।

ये भी पढ़ें

अभिषेक शर्मा ने नहीं मानी संजू सैमसन की बात, टीम इंडिया को सेमीफाइनल में हुआ बड़ा नुकसान

विराट के रिकॉर्ड की कर ली बराबरी

10वें ओवर में ईशान किशन 39 रन बनाकर आउट हुए। दूसरी ओर संजू सैमसन ने अपना अर्धशतक पूरा किया और टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में भारत के लिए नॉकआउट मैचों में संयुक्त रूप से सबसे बड़ी पारी खेल डाली। वह 42 गेंद में 89 रन बनाकर आउट हुए। इससे पहले विराट कोहली ने 2016 में वेस्टइंडीज के खिलाफ सेमीफाइनल में 89 रन बनाए थे। हालांकि विराट कोहली नाबाद रहे थे। संजू सैमसन ने अपनी पारी में 8 चौके और 7 छक्के लगाए। उनकी इस पारी की बदौलत भारतीय टीम को बड़े स्कोर तक पहुंचने में मदद मिली।

संजू सैमसन के आउट होने के बाद शिवम दुबे ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की। खबर लिखे जाने तक भारतीय टीम ने 16 ओवर में 4 विकेट खोकर 190 रन बना लिए थे। सूर्यकुमार यादव फिर से फ्लॉप रहे और 6 गेंद में सिर्फ 11 रन बनाकर आउट हो गए।

ये भी पढ़ें

टी20 वर्ल्डकप में इंग्लैंड के खिलाफ कैसा है टीम इंडिया का रिकॉर्ड? दोनों टीमें जीत चुकी हैं 2-2 खिताब
Also Read
View All