क्रिकेट

संजू सैमसन को ड्रॉप करना BCCI की खास प्लानिंग का हिस्सा, कब होगी टीम में वापसी? सामने आया बड़ा अपडेट

संजू सैमसन को ड्रॉप नहीं किया गया है, बल्कि उन्हें आराम दिया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक बीसीसीआई सूत्रों का कहना है कि यह फैसला बिना सोचे-समझे नहीं लिया गया। यह टी20 विश्व कप 2028 को ध्यान में रखकर उठाया गया कदम है।
2 min read
Jul 07, 2026
Ajinkya Rahane on Sanju Samson
भारतीय विकेटकीपर बल्‍लेबाज संजू सैमसन। (फोटो सोर्स: EspncricInfo)

Sanju Samson, Indian T20 team: इंग्लैंड सीरीज के बाद भारतीय टीम जिम्बाब्वे दौरे पर जाएगी, जहां दोनों देशों के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी। इस दौरे के लिए चुनी गई टीम में भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन को जगह नहीं मिली है, जिसके बाद काफी हंगामा मचा हुआ है। पूर्व क्रिकेटरों से लेकर फैंस तक सभी भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) और टीम मैनेजमेंट के इस फैसले पर सवाल उठा रहे हैं।

टी20 विश्व कप 2028 को ध्यान में रखते हुए सैमसन को ड्रॉप किया

इसी बीच क्रिकबज की एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि संजू सैमसन को ड्रॉप नहीं किया गया है, बल्कि उन्हें आराम दिया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक बीसीसीआई सूत्रों का कहना है कि यह फैसला बिना सोचे-समझे नहीं लिया गया। यह टी20 विश्व कप 2028 को ध्यान में रखकर उठाया गया कदम है। टीम सिलेक्शन कमिटी और मैनेजमेंट पहले से ही 2028 के लिए प्लानिंग कर रहे हैं। इसी रोडमैप के तहत पंजाब किंग्स (PBKS) के प्रभसिमरन सिंह को संजू की जगह टीम में चुना गया है।

संजू अभी भी प्लान में हैं

जिम्बाब्वे सीरीज भारतीय टीम के मूल शेड्यूल का हिस्सा नहीं थी, इसे बाद में जोड़ा गया है। बीसीसीआई इस दौरे पर नए खिलाड़ियों को आजमाना चाहता है। रिपोर्ट में एक सूत्र ने बताया, "टीम मैनेजमेंट इस सीरीज में नए खिलाड़ियों को ट्राई करना चाहता है और इससे अच्छा मौका कहां मिलेगा? संजू को बोर्ड की सोच के बारे में अच्छे से समझा दिया गया है।"

संजू को पूरी तरह बाहर नहीं किया गया है। यह सिर्फ एक छोटा ब्रेक है। वे एशियन गेम्स के लिए भारतीय टीम में शामिल हैं और उन्हें वहां से हटाने का कोई प्लान नहीं है। जिम्बाब्वे सीरीज से ड्रॉप होने वाले संजू अकेले नहीं हैं। अर्शदीप सिंह, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, वॉशिंगटन सुंदर और प्रसिद्ध कृष्णा जैसे कई बड़े नाम भी इस बार जिम्बाब्वे नहीं जा रहे। सिलेक्टर्स 2028 के लिए ज्यादा से ज्यादा खिलाड़ियों को परखना चाहते हैं।

संजू का आत्मविश्वास बरकरार

आयरलैंड और इंग्लैंड में संजू का प्रदर्शन खास नहीं रहा, लेकिन टीम मैनेजमेंट उन पर भरोसा रखता है। एक थ्योरी यह भी है कि मैनचेस्टर टी20 मैच से पहले संजू ने खुद हटने की पेशकश की थी, ताकि युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को मौका मिल सके। टीवी पर भी मैच से पहले संजू को गंभीर चर्चा करते देखा गया था।

Updated on:
07 Jul 2026 07:04 pm
Published on:
07 Jul 2026 07:04 pm