क्रिकेट

CSK की जर्सी में उतरते ही संजू सैमसन के नाम जुड़ा अनचाहा रिकॉर्ड, 6 साल बाद पहली बार हुआ ऐसा

RR vs CSK: राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैदान पर उतरे संजू सैमसन सिर्फ 6 रन बनाकर आउट हो गए। उन्हें नांद्रे बर्गर ने बोल्ड कर दिया।
2 min read
Mar 30, 2026
Sanju Samson vs rr in ipl 2026
संजू सैमसन (फोटो- IANS)

RR vs CSK, IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का तीसरा मुकाबला गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है, जहां राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। ओवरकास्ट कंडीशन में रियान पराग का यह फैसला सफल साबित हुआ और चेन्नई सुपर किंग्स ने 3.1 ओवर में ही तीन विकेट गंवा दिए। इस दौरान संजू सैमसन (Sanju Samson), कप्तान रुतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) और आयुष म्हात्रे (Ayush Mhatre) आउट हुए।

19 गेंद में गिर गए 3 विकेट

संजू सैमसन और ऋतुराज गायकवाड़ पारी की शुरुआत करने उतरे, लेकिन दोनों ही बल्लेबाज अच्छी शुरुआत को बड़े स्कोर में नहीं बदल सके। संजू सैमसन को नांद्रे बर्गर ने पवेलियन भेजा, जबकि ऋतुराज गायकवाड़ को चहल ने बोल्ड कर दिया। संजू ने 7 गेंदों का सामना कर सिर्फ एक चौका लगाया, जबकि गायकवाड़ ने 11 गेंदों में एक चौके की मदद से रन बनाए।

वहीं, अंडर-19 स्टार आयुष म्हात्रे खाता भी नहीं खोल सके और नांद्रे बर्गर की गेंद पर विकेटकीपर ध्रुव जुरेल को कैच थमा बैठे। इस तरह चेन्नई सुपर किंग्स ने 19 रन के भीतर ही अपने तीन विकेट गंवा दिए, जिससे टीम मुश्किल में नजर आ रही है। इस दौरान संजू सैमसन के नाम एक अनचाहा रिकॉर्ड भी दर्ज हो गया। 2020 से लेकर 2025 तक संजू ने हर सीजन के अपने पहले मैच में अर्धशतक लगाया था।

सीजन के पहले मैच में संजू का प्रदर्शन

  • 2020 में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 32 गेंदों में 74 रन
  • 2021 में पंजाब किंग्स के खिलाफ 63 गेंदों में 119 रन
  • 2022 में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 27 गेंदों में 55 रन
  • 2023 में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 32 गेंदों में 55 रन
  • 2024 में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ 52 गेंदों में 82 रन
  • 2025 में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 37 गेंदों में 66 रन
  • 2026 में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 7 गेंदों में 6 रन

हालांकि, इस बार वह अपने पहले मैच में बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे। बता दें कि ऑक्शन से पहले राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच एक ट्रेड हुआ था, जिसमें संजू सैमसन चेन्नई सुपर किंग्स में शामिल हो गए, जबकि चेन्नई से रविंद्र जडेजा और सैम करन राजस्थान रॉयल्स का हिस्सा बने।

Updated on:
30 Mar 2026 08:13 pm
Published on:
30 Mar 2026 08:06 pm
Also Read
View All
WTC में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बने मिचेल स्टार्क, टॉप 3 में सभी ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज

AUS vs BAN: मैके टेस्ट के पहले ही दिन गिरे 18 विकेट, बांग्लादेश के बाद ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों का भी बुरा हाल, स्टार्क और इस्लाम ने बरपाया कहर

फिर विवादों में स्टीव स्मिथ, बांग्लादेश की DRS चर्चा में दिया दखल, अंपायर ने लिया यह एक्शन, देखें Video

Mitchell Starc record: टेस्ट क्रिकेट में 10वें सबसे सफल गेंदबाज बने मिचेल स्टार्क, डेल स्टेन को पछाड़ा रचा इतिहास

Duleep Trophy 2026 Live Streaming: वैभव सूर्यवंशी कल फिर दिखेंगे एक्शन में, जानें कब, कहां और कैसे देख सकते हैं दलीप ट्रॉफी के मुक़ाबले