क्रिकेट

PAK vs SL 1st Test: डेब्यू टेस्ट में साकिब खान का कमाल, पाकिस्तान की एलीट लिस्ट में बनाई जगह

साकिब खान ने श्रीलंका के खिलाफ रावलपिंडी टेस्ट में 7 विकेट लेकर पाकिस्तान के खास गेंदबाजों में जगह बनाई। जानिए टेस्ट डेब्यू पर यह कमाल करने वाले अन्य पाकिस्तानी गेंदबाजों के बारे में।
2 min read
• •
Updated: 12 Nov 2026, 3:39 PM IST
Pakistan vs Sri Lanka
पाकिस्तान के तेज गेंदबाज साकिब खान। (Photo- ICC)

Saqib Khan: पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में पाकिस्तान की ओर से टेस्ट डेब्यू करने वाले तेज गेंदबाज साकिब खान ने शानदार गेंदबाजी करते हुए अपना नाम देश के दिग्गज गेंदबाजों की सूची में दर्ज करा लिया। दरअसल, साकिब खान अब डेब्यू टेस्ट मैच की एक पारी में 7 विकेट लेने वाले पाकिस्तान के संयुक्त रूप से चौथे गेंदबाज बन गए हैं।

1969: मोहम्मद नज़ीर ने सबसे पहले किया था यह कारनामा

पाकिस्तान की ओर से डेब्यू टेस्ट मैच की एक पारी में 7 विकेट लेने का कारनामा सबसे पहले ऑफ स्पिनर मोहम्मद नज़ीर ने किया था। उन्होंने 1969 में न्यूजीलैंड के खिलाफ कराची टेस्ट में यह उपलब्धि हासिल की थी। उनकी शानदार गेंदबाजी की बदौलत दोनों टीमों के बीच खेला गया यह मुकाबला ड्रॉ रहा था।

1996: मोहम्मद जाहिद के दम पर जीता था पाकिस्तान

तेज गेंदबाज मोहम्मद जाहिद पाकिस्तान के दूसरे गेंदबाज थे, जिन्होंने डेब्यू टेस्ट की एक पारी में 7 विकेट चटकाए थे। उन्होंने 1996 में न्यूजीलैंड के खिलाफ रावलपिंडी टेस्ट में यह उपलब्धि हासिल की थी। उनकी शानदार गेंदबाजी की बदौलत पाकिस्तान ने यह मुकाबला पारी और 13 रन से जीता था।

पहली पारी में न्यूजीलैंड ने 249 रन बनाए थे। इसके जवाब में पाकिस्तान की टीम ने 430 रन बनाकर 181 रन की बढ़त हासिल की थी। इसके बाद मोहम्मद जाहिद की घातक गेंदबाजी के सामने न्यूजीलैंड की दूसरी पारी महज 168 रन पर सिमट गई और पाकिस्तान ने शानदार जीत दर्ज की।

2022: अबरार अहमद ने झटके थे 7 विकेट

लेग स्पिनर अबरार अहमद पाकिस्तान के तीसरे गेंदबाज थे, जिन्होंने डेब्यू टेस्ट की एक पारी में 7 विकेट लेने का कारनामा किया था। उन्होंने 2022 में इंग्लैंड के खिलाफ मुल्तान टेस्ट में यह उपलब्धि हासिल की थी।

अबरार की शानदार गेंदबाजी के सामने इंग्लैंड की टीम पहली पारी में 281 रन पर ऑलआउट हो गई थी। इसके जवाब में पाकिस्तान की पहली पारी 202 रन पर सिमट गई थी। इसके बाद इंग्लैंड ने दूसरी पारी में 275 रन बनाए। इस पारी में भी अबरार अहमद ने 4 विकेट चटकाए थे।

इस तरह इंग्लैंड ने पाकिस्तान के सामने जीत के लिए 355 रन का लक्ष्य रखा था। हालांकि, पाकिस्तान की टीम दूसरी पारी में 328 रन ही बना सकी और उसे 26 रन से हार का सामना करना पड़ा।

Updated on:
12 Nov 2026, 3:39 PM IST
Published on:
Also Read
View All
IND U19 vs AFG U19: अफगानिस्तान ने सेमीफाइनल में भारत के सामने रखा 228 रन का लक्ष्य, थोड़ी देर में एक्शन में दिखेंगे वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर

IND vs NZ 4th ODI Weather Report: क्रिकेट फैंस के लिए खुशखबरी, बगैर रुकावट खेला जाएगा भारत-न्यूजीलैंड चौथा वनडे, जानें माउंट माउंगानुई के मौसम का हाल

भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए गुड न्यूज, न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले फिट घोषित हुए ऋषभ पंत

एशिया कप U19 में सर्वाधिक रन से लेकर औसत तक, हर मामले में नंबर-1 वीरेंद्र सहवाग का बेटा, सिर्फ 10 रन बनाते ही तोड़ देगा वैभव सूर्यवंशी का बड़ा रिकॉर्ड

IPL 2027 में दिल्ली कैपिटल्स को मिल सकता है नया कप्तान, अक्षर पटेल को लेकर सामने आई चौंकाने वाली रिपोर्ट