क्रिकेट

हमें बांग्लादेश के लिए बुरा लग रहा है, हम इस तरह से वर्ल्ड कप नहीं खेलना चाहते… स्कॉटलैंड ने जारी किया बड़ा बयान

T20 World Cup 2026 से बांग्‍लादेश को बाहर कर स्‍कॉटलैंड को जगह दी गई है। इस पर स्‍कॉटलैंड की ओर से बयान जारी कर कहा गया है कि हमें बांग्लादेश के खिलाड़ियों के लिए बुरा लग रहा है। हम इस तरह से T20 वर्ल्ड कप में नहीं खेलना चाहते थे।

2 min read
Jan 27, 2026
स्‍कॉटलैंड और बांग्‍लादेश के खिलाड़ी। (फोटो सोर्स: ICC)

T20 World Cup 2026: इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए बांग्लादेश की जगह स्कॉटलैंड को शामिल कर लिया है। स्‍कॉलैंड ने टूर्नामेंट के लिए अपनी 15 सदस्‍यीय टीम की घोषणा भी कर दी है, जो अब बांग्‍लादेश की जगह खेलती नजर आएगी। इसी बीच क्रिकेट स्कॉटलैंड की चीफ एग्जीक्यूटिव ट्रुडी लिंडब्लेड ने बड़ा बयान दिया है। उन्‍होंने बांग्लादेश के प्रति सहानुभूति जताते हुए कहा कि बांग्‍लादेश के प्‍लेयर्स के काफी बुरा लग रहा है। हम इस तरह से वर्ल्‍ड कप नहीं खेलना चाहते थे। एक क्‍वालीफिकेशन प्रोसेस होता है और कोई भी शामिल होना नहीं चाहता।

ये भी पढ़ें

T20 वर्ल्ड कप 2026 में अब भी हो सकती है बांग्लादेश टीम की वापसी, जानें क्या है पूरा मामला

'हम इस तरह से वर्ल्ड कप में नहीं खेलना चाहते...'

लिंडब्लेड के हवाले से ईएसपीएनक्रिकइंफो की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि हमें निश्चित रूप से बांग्लादेश टीम के लिए सहानुभूति है। उन्होंने कहा कि जाहिर है कि हम इस तरह से वर्ल्ड कप में नहीं खेलना चाहते थे। एक क्वालिफिकेशन प्रोसेस होता है और कोई भी उस तरह से वर्ल्ड कप के लिए क्वालीफाई या शामिल होना या आमंत्रित होना नहीं चाहता, जिस तरह से हम हुए हैं। हम मानते हैं कि हमारी भागीदारी निश्चित रूप से अनोखी परिस्थितियों में हुई है और हमें बांग्लादेश के खिलाड़ियों के लिए बुरा लग रहा है।

आलोचनाओं का दिया जवाब

स्कॉटलैंड को वर्ल्‍ड कप में शामिल करने को लेकर हो रही आलोचनाओं का जवाब देते हुए लिंडब्लेड ने ने मैं उन शब्दों का इस्तेमाल नहीं करूंगा। लोगों की अपनी राय होगी और उन्हें अपनी राय रखने का हक है। हम बस इतना जानते हैं कि हमें वर्ल्ड कप में हिस्सा लेने के लिए आमंत्रित किया गया है। हम दुनिया में 14वें नंबर की टीम हैं। हम एक मजबूत टीम भी हैं, जो पूरे साल लगातार खेलती है।

वर्ल्ड कप क्वालीफायर हमारे लिए वैसा नहीं था

स्कॉटलैंड के असफल क्वालीफिकेशन पर उन्होंने कहा कि वह वर्ल्ड कप क्वालीफायर हमारे लिए वैसा नहीं था, जैसा हम आमतौर पर खेलते हैं और इसलिए हम इस वर्ल्ड कप में आकर खुश हैं। हालांकि यह अनोखी और चुनौतीपूर्ण परिस्थितियां हैं, और हम इसे पूरी तरह से समझते हैं।

ये कहा था आईसीसी ने

बता दें कि अपने ऑफिशियल बयान में आईसीसी ने कहा है कि उसने बीसीबी की चिंताओं को दूर करने के लिए तीन हफ्तों से ज्‍यादा समय तक एक व्यापक प्रक्रिया अपनाई, जिसमें कई दौर की बातचीत, स्वतंत्र सुरक्षा मूल्यांकन और विस्तृत संघीय और राज्य-स्तरीय सुरक्षा योजनाओं को साझा करना शामिल था। जब बीसीबी ने हिस्सा लेने की पुष्टि नहीं की तो आईसीसी ने गवर्नेंस और क्वालीफिकेशन प्रोसेस के हिसाब से एक रिप्लेसमेंट ढूंढा।

Also Read
View All

अगली खबर