क्रिकेट

अफ्रीकी दौरे के बाद ट्राई सीरीज खेलेगी टीम इंडिया, कोहली समेत इन 3 दिग्गजों को मिल सकता है आराम

अफ्रीकी दौरे की समाप्ति के बाद भारतीय टीम श्रीलंका जाएगी। जहां बांग्लादेश, भारत और श्रीलंका के बीच टी20 मैचों की त्रिकोणीय सीरीज खेली जाएगी।
2 min read
team india

नई दिल्ली। भारतीय टीम अभी दक्षिण अफ्रीकी दौरे पर है। टीम का यह दौरा अब अपने अंतिम पड़ाव पर आ चुका है। इस सीरीज के बाद भारतीय टीम श्रीलंका में त्रिकोणीय सीरीज खेलने के लिए जाएगी। श्रीलंका में मेजबान के साथ-साथ भारत और बांग्लादेश के बीच यह टी-20 सीरीज होनी है। इस सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान इसी सप्ताह के अंत में किया जाना है। उम्मीद जताई जा रही है कि इस सीरीज में भारतीय टीम के कई दिग्गजों को आराम दिया जा सकता है। बता दें कि त्रिकोणीय सीरीज के बाद भारतीय टीम को इंडियन प्रीमियर लीग खेलना है। लगातार क्रिकेट से पहले टीम के स्टार क्रिकेटरों को जरूरी आराम दिए जाने की बात की जा रही है।

बीसीसीआई के आला अधिकारी ने दिए संकेत-
बीसीसीआई के एक शीर्ष अधिकारी ने नाम नहीं बताने की शर्त पर समाचार एजेंसी पीटीआई से कहा कि अगर विराट आराम चाहते हैं तो उन्हें आराम मिलेगा। विराट के मामले में, वही फैसला करेगा कि वह इसके लिए टीम में होना चाहता है या नहीं। लेकिन आप कुछ नहीं कह सकते, वह शायद टी20 सीरीज में खेलना चाहे क्योंकि यह सत्र का अंतिम टूर्नामेंट है। एक बार टूर्नामेंट खत्म हो गया तो उसके पास इंडियन प्रीमियर लीग से पहले 15 दिन का खाली समय होगा।

भुवी और बुमराह पर ही हो सकता है विचार -
एमएसके प्रसाद की अध्यक्षता वाली राष्ट्रीय चयन समिति इस सीरीज के लिए भारतीय टीम का चुनाव इसी सप्ताह के अंत तक करेगी। यह सीरीज अगले महीने छह से 18 मार्च तक खेला जाना है। चयन समिति की बैठक में तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार और जसप्रीत बुमराह के कार्यभार के विषय पर चर्चा होने की उम्मीद है। भुवी और बुमराह को इंडियन प्रीमियर लीग से शुरू होने वाले आगे के लंबे सत्र को देखते हुए जरूरी आराम दिए जाने की संभावना है। ये दोनों भारत के सभी प्रारूपों में शानदार प्रदर्शन करने वाले गेंदबाज हैं। भुवनेश्वर दक्षिण अफ्रीका में टेस्ट और वनडे के बाद टी-20 सीरीज में भी लगातार गेंदबाजी कर रहे हैं।

Published on:
22 Feb 2018 05:52 pm
Also Read
View All
ब्रायडन कार्स के हथकड़ी वाले मामले के बाद इंग्लैंड के ड्रेसिंग में क्या हुई चर्चा? जो रूट ने खिलाड़ियों को दिया अल्टीमेटम

टेस्ट क्रिकेट मे रनों का अंबार लगाने वाले इस दिग्गज ने किया संन्यास का ऐलान, 2026 होगा आखिरी सीजन

IND vs SL: कोलंबो टेस्ट के आखिरी दिन भारतीय टीम को करने होंगे 3 काम, नहीं तो ड्रॉ हो सकता है मुकाबला

ENG vs PAK: इंग्लैंड-पाकिस्तान दूसरे टेस्ट में होगी बाबर आजम की वापसी, जानें भारत में क्रिकेट फैंस कब-कहां देखें लाइव

Eng vs Pak: जो रूट लॉर्ड्स में कल रचेंगे इतिहास, स्टुअर्ट ब्रॉड को छोड़ेंगे पीछे, सचिन तेंदुलकर के महारिकॉर्ड की तरफ बढ़ाएंगे एक और कदम