3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

OMG: दूसरे टी-20 में फिर एक शर्मनाक रिकॉर्ड अपने नाम कर गए रोहित शर्मा

किसी भी बल्लेबाज के लिए पारी की पहली ही गेंद पर आउट होना शर्मनाक होता है। खासकर सलामी बल्लेबाज के लिए तो और भी ज्यादा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Prabhanshu Ranjan

•

Updated: 22 Feb 2018, 2:23 AM IST

rohit

नई दिल्ली। एकदिवसीय क्रिकेट में तीन दोहरे शतक लगा चुके रोहित शर्मा के प्रदर्शन में नियमितता की साफ तौर पर कमी देखी जा सकती है। रोहित कब फॉर्म में रहते हैं और कब उनका बल्ला उनसे रूठ जाता है कोई कह नहीं सकता। दक्षिण अफ्रीकी दौरे पर रोहित शर्मा की यदि एक पारी को हटा दिया जाए तो उनका प्रदर्शन भुवनेश्वर कुमार से भी खराब बैठता है। टीम इंडिया के हिटमैन रोहित शर्मा का बल्ला टी-20 सीरीज में अबतक कोई खास कमाल नहीं दिखा पाया है। रही सही कसर दूसरे टी-20 मैच में जूनियर डाला ने निकाल दी। दूसरे टी-20 मैच में रोहित अपने नाम पर वो रिकॉर्ड दर्ज करा गए, जिसे वो शायद कभी याद नहीं करना चाहेंगे।

क्या है वो शर्मनाक रिकॉर्ड -
अब रोहित ने जो अनचाहा रिकॉर्ड अपने नाम पर किया है वो है टी-20 में भारतीय सलामी बल्लेबाजों के गोल्डन डक का। यह अनचाहा रिकॉर्ड बनाने वाले रोहित टी-20 में भारत के चौथे सलामी बल्लेबाज हैं। रोहित से पहले मुरली विजय ने साल 2010 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ और अजिंक्य रहाणे ने 2016 में मीरपुर में पाकिस्तान के खिलाफ यह अनचाही गोल्डन डक बनाई थी।

पहली ही गेंद पर एलबीडब्ल्यू आउट हुए -
सेंचुरियन में खेले गए दूसरे मैच में भारतीय पारी की पहली ही गेंद पर अंपायर की ऊंगुली उठ चुकी थी। सामने बल्लेबाज शिखर धवन थे। जिन्हें यह भरोसा था कि वो आउट नहीं है। भला हो रेफरल सिस्टम का, जो शिखर उस शर्मनाक रिकॉर्ड से बचे। भारतीय पारी के पहले ओवर में कोई रन नहीं बना। दूसरे ओवर में गेंदबाज थे जूनियर डाला। सामने बल्लेबाज रोहित शर्मा। दूसरे ओवर का पहला गेंद। रोहित से गेंद को समझने में चूक हुई। गेंद सीधे आकर उनके पैट से लगी। जिसके बाद जोरदार अपील और नतीजा रोहित शर्मा के नाम पर अनचाहा रिकॉर्ड।

किसी भी बल्लेबाज के लिए शर्मनाक-
पहली ही गेंद पर आउट होना किसी भी बल्लेबाज के लिए सबसे शर्मनाक बात होती है। रोहित टी-20 में इस तरह से आउट होने वाले चौथे सलामी बल्लेबाज बने। दो बल्लेबाजों के नाम ऊपर गिनाए जा चुके है। इस तरह से आउट होने वाले तीसरे बल्लेबाज थे केएल राहुल। जो साल 2016 में हरारे में जिंबाब्वे के खिलाफ बिना खाता खोले ही आउट हो गए थे।