3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

INDvSA 2nd T20: क्लासेन और डुमिनी का शानदार अर्धशतक, 6 विकेट से जीता दक्षिण अफ्रीका

भारत के दिए हुए 189 रनों के लक्ष्य को दक्षिण अफ्रीका ने 18.4 ओवर में चार विकेट खोकर आसानी से हासिल कर लिया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Prabhanshu Ranjan

•

Updated: 21 Feb 2018, 11:05 PM IST

Live match Update, 2nd T20 in centurion, India vs South Africa

सेंचुरियन। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच सेंचुरियन के सुपर स्पोर्ट पार्क में खेले गए दूसरे टी20 मैच को 6 विकेट के अंतर से जीत कर दक्षिण अफ्रीका ने सीरीज में बराबरी कर ली है। भारत के दिए हुए 189 रन के लक्ष्य को मेजबान टीम ने 18.4 ओवर में 6 विकेट खोकर आसानी से हासिल कर लिया। दक्षिण अफ्रीका की ओर से विकेटकीपर बल्‍लेबाज हेनरिक क्‍लासेन के 69 (तीन चौके, 7छक्‍के) और कप्‍तान जेपी डुमिनी के नाबाद 64 रन (चार चौके, तीन छक्‍के) की बेहतरीन पारी खेली। अब सीरीज का आखिरी और निर्णायक मैच 24 फरवरी को खेला जाएगा।

मनीष पांडे और धोनी का अर्धशतक-

दक्षिण अफ्रीका के आमंत्रण पर पहले बल्‍लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने मनीष पांडे के नाबाद 79 और एमएस धोनी के नाबाद 52 रन की मदद से निर्धारित 20 ओवर में 4 विकेट पर 188 रन का सम्‍मानजनक स्‍कोर बनाया। भारतीय बल्लेबाजी में पांडे और धोनी के अलावा रैना ने भी 30 रनों की उपयोगी पारी खेली।

क्सासेन और डुमिनी जीत के हकदार-

दक्षिण अफ्रीका की ओर से 189 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए विकेटकीपर बल्लेबाज हेनरिक्स क्लासेन बहुत बढ़िया बल्लेबाजी की। 2 विकेट गिरने के बाद बल्लेबाजी करने उतरे क्लासेन ने आते ही अच्छे शॉर्ट लगाने शुरू किए। क्लासेन न केवल विकेट बचाने में कामयाब रहे बल्कि उन्होंने लगातार रनगति को बनाए रखा। क्लासेन के आउट होने के बाद कप्तान जेपी डुमिनी ने टीम को जीत तक पहुंचा दिया।

जसप्रीत और कुलदीप की कमी खली-

भारतीय गेंदबाजी में आज जसप्रीत बुमराह और कुलदीप यादव की साफ तौर पर कमी खली। जसप्रीत बुमराह की पेट में तकलीफ है, लिहाजा शार्दुल ठाकुर को मौका दिया गया है। सीरीज में अबतक बढ़िया प्रदर्शन करने वाले युजवेंद्र चहल आज के मैच में काफी महंगे साबित हुए। हेनरिक्स क्लासेन ने खास तौर पर चहल की जमकर खबर ली। भारत की ओर से जयदेव उनादकट को 2 सफलता हाथ लगी।