
Will Washington Sundar play against the Netherlands in the T20 World Cup? (photo - instagram/@abhisheksharma_4 and @washisunder555)
T20 World Cup 2026, Abhishek Sharma Form, Washington Sunder Playing 11:सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली टीम इंडिया के लिए पिछले 6 दिन काफी भागदौड़ भरे रहे हैं। टीम ने गुरुवार को नई दिल्ली में नामीबिया से मैच खेला, शुक्रवार रात कोलंबो पहुंचे, शनिवार को प्रैक्टिस की, रविवार को पाकिस्तान को हराया और फिर सोमवार शाम को अहमदाबाद आ गए। मंगलवार को टीम ने नरेंद्र मोदी स्टेडियम में ऑप्शनल ट्रेनिंग सेशन में हिस्सा लिया, क्योंकि बुधवार को उन्हें नीदरलैंड के खिलाफ ग्रुप-A का अपना आखिरी फिक्सचर मैच खेलना है।
खिलाड़ी फिट तो हैं, लेकिन बार-बार सफर करना, प्रैक्टिस करना और मैच खेलने वाला यह रूटीन किसी को भी थका सकता है। फिर भी, टीम इंडिया इस वक्त टी20 में दुनिया की बेस्ट टीम है और वे इस लय को बरकरार रखना चाहेंगे।
अभिषेक ने इस टूर्नामेंट में दो मैच खेले हैं, लेकिन अभी तक अपना खाता नहीं खोल पाए हैं। वे पहली गेंद पर या जल्दी आउट हो गए। वे ज्यादा परेशान तो नहीं होंगे, लेकिन सुपर-8 मैचों से पहले वे चाहेंगे कि इस मैच में बल्ले से कुछ अच्छे शॉट्स निकलें ताकि उनका कॉन्फिडेंस बढ़े। ईशान जबरदस्त फॉर्म में हैं। वहीं सूर्या, हार्दिक पंड्या, तिलक वर्मा और शिवम दुबे ने भी मुश्किल पिचों पर अच्छी बल्लेबाजी की है। हालांकि तिलक का स्ट्राइक रेट चर्चा का विषय रहा है।
भारत सुपर 8 में जगह बना चुका है। ऐसे में टीम अब अपनी बेंच स्ट्रेंथ को टेस्ट कर सकती है। टीम मैनेजमेंट इस मैच में वाशिंगटन सुंदर को मौका देने के बारे में सोच सकती है। वे इकलौते ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्हें अब तक इस टूर्नामेंट में खेलने का मौका नहीं मिला है। इसके अलावा तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को भी आराम दिया जा सकता है। उनकी जगह तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज की वापसी हो सकती है। सिराज ने यूएसए के खिलाफ शानदार गेंदबाजी करते हुए 29 रन देकर तीन विकेट झटके थे।
नीदरलैंड के खिलाफ यह मैच भले ही आंकड़ों के लिहाज से बहुत बड़ा न लगे, क्योंकि नीदरलैंड ने अब तक सिर्फ नामीबिया को हराया है, लेकिन टीम इंडिया अपनी इंटेंसिटी और जोश में कोई कमी नहीं आने देगी। भारत इस मैच को जीत अजेय रहते हुए सुपर 8 में एंट्री करना चाहेगा।
Updated on:
18 Feb 2026 10:41 am
Published on:
18 Feb 2026 10:39 am
