क्रिकेट

इंग्लैंड के खिलाफ वनडे में डेब्यू कर शेफाली ने अपने नाम किया एक और नया रिकॉर्ड

शेफली वर्मा इंग्लैंड के खिलाफ वनडे में डेब्यू करते ही सबसे कम उम्र में भारत की ओर से तीनों प्रारूपों का प्रतिनिधित्व करने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी बन गई हैं।  
2 min read
• •
Updated: 27 Jun 2021, 9:03 PM IST
shafali_verma_.jpg

नई दिल्ली। भारत और इंग्लैंड (India womens vs England womens) के बीच 3 वनडे मैचों की सीरीज शुरू हो चुकी हैं। रविवार को सीरीज का पहला वनडे मैच खेला गया। इसमें भारत की तरफ से शेफाली वर्मा (shafali verma) ने इंग्लैंड के खिलाफ अपना वनडे डेब्यू किया। इससे पहले इंग्लैंड के खिलाफ ही पिछले दिनों शेफाली ने टेस्ट में डेब्यू किया था। भले शेफाली अपने वनडे डेब्यू में केवल 15 रनों की ही पारी खेल पाई हैं, लेकिन इसके साथ ही शेफाली क्रिकेट के तीनों प्रारूपों में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाली सबसे कम उम्र की क्रिकेटर बन गई हैं।

डेब्यू मैच में 15 रन ही बना पाई शेफाली
यह सीरीज से शुरू होने से पहले महिला टीम की कप्तान मिताली राज ने टीम प्रबंधन से गुजारिश की थी कि वह शेफाली को उनका नेचुरल गेम खेलने दें। शेफाली अपने डेब्यू मैच में बेखौफ होकर खेल रही थी और उन्होंने 14 गेंदों में 3 चौकों की मदद से 15 रन बना लिए थे। लेकिन के ब्रंट की गेंद पर कैच आउट हो गईं।

तीनों फॉर्मेंट में खेलने वाली सबसे कम उम्र की खिलाड़ी बनीं शेफाली
शेफाली वर्मा ने 17 साल 150 दिन की उम्र में इंग्लैंड के खिलाफ अपना वनडे डेब्यू किया और उन्होंने इतिहास रच दिया। शेफाली वर्मा ने सबसे कम उम्र में क्रिकेट के तीनों प्रारूपों में भारत का प्रतिनिधित्व करने का गौरव हासिल किया। इस मामले में शेफाली ने स्मृति मंधाना को पीछे छोड़ दिया। शेफाली से पहले स्मृति मंधाना ने यह कारनामा किया था। स्मृति ने 18 साल 26 दिन की उम्र तक क्रिकेट के तीनों प्रारूपों में भारत का प्रतिनिधित्व किया था और अब वो इस मामले में दूसरे नंबर पर आ गई हैं। वहीं तीसरे नंबर पर भारतीय टीम के तेज गेंदबाज इशांत शर्मा हैं जिन्होंने 19 साल 152 दिन की उम्र में ये कमाल किया था।

सबसे कम उम्र में क्रिकेट के तीनों प्रारूपों में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले टॉप 3 खिलाड़ी-

शेफाली वर्मा - 17 साल 150 दिन

स्मृति मंधाना - 18 साल 26 दिन

इशांत शर्मा - 19 साल 152 दिन

Published on: