क्रिकेट

टीम की हार के बावजूद खुश हैं शाहरुख खान, ट्वीट कर दिया ये इमोशनल मैसेज

केकेआर के मालिक शाहरुख खान टीम के प्रदर्शन से खुश हैं। उन्होंने ट्वीट करते हुए टीम के प्रदर्शन को जमकर सराहा।
2 min read
• •
Updated: 26 May 2018, 3:56 PM IST
kkr vs srh
टीम की हार के बावजूद खुश हैं शाहरुख खान, ट्वीट कर दिया ये इमोशनल मैसेज

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 11वें सीजन के दूसरे क्वालीफायर मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स को सनराइजर्स हैदराबाद ने 14 रन के अंतर से हराते हुए फाइनल में पहुंचने से रोक दिया। अपने घरेलू मैच में मिली इस हार से केकेआर के फैंस तो काफी नाराज है, लेकिन टीम के मालिक शाहरुख खान ने टीम के प्रदर्शन पर खुशी जाहिर करते हुए अपने खिलाड़ियों के लिए काफी इमोशनल मैसेज लिखा।

शाहरुख ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर एक फोटो पोस्ट करते हुए कैप्शन में ये संदेश दिया। शाहरुख ने अपनी एक मुस्कुराती हुए तस्वीर पोस्ट की, साथ ही लिखा कि यह टीम अद्भुत है और इस टीम ने आईपीएल के दौरान कई गौरवशाली क्षणों से अपना मान बढ़ाया है। शाहरुख ने आगे लिखा कि शायद ऐसा नहीं होना था (केकेआर की जीत)। मुझे अपनी उड़ान रद्द करनी होगी, लेकिन केकेआर ने अच्छा प्रदर्शन किया। आपने अपना मान बढ़ाया, आप सभी ने बहुत अच्छा किया। लव यू और हां मैं मुस्कुरा रहा हूं। ढेर सारे गौरवशाली क्षणों और मनोरंजन के लिए धन्यवाद। हमारी टीम अद्भुत है।

आपको बता दें कि इस मैच को देखने के लिए शाहरुख खान कल कोलकाता में मौजूद नहीं थे। उनकी फ्लाइट कैंसिल हो गई थी। हालांकि कई फिल्मों में उनकी हीरोईन रह चुकी जुही चावला पूरे मैच के दौरान केकेआर को चीयर करती दिखी।

इस मैच में केकेआर की पकड़ काफी देर बनी हुई थी। लेकिन हैदराबाद की बल्लेबाजी के दौरान अंतिम ओवरों में राशिद खान ने जिस तरह से रन बनाया, वो केकेआर को जीत से दूर ले गई। साथ ही गेंदबाजी के दौरान भी राशिद ने किफायदी गेंदबाजी की थी।

बता दें कि शाहरुख खान टीम के प्रदर्शन को काफी करीब से देखते है। इससे पहले भी उन्होंने ट्वीट कर पूरी टीम का हौसलाआफजाई की थी। शाहरुख ने ट्वीट करते हुए टीम ने युवा बल्लेबाज शुभमन गिल की तारीफ की थी। साथ ही पूरी टीम को बधाई दी थी।

Published on: