क्रिकेट

शाहीन अफरीदी ने टी20 वर्ल्ड कप में कोच गैरी कर्स्टन से की थी बदतमीजी! खुलासे के बाद एक्शन में PCB

Shaheen Afridi Misbehaved with Gary Kirsten: पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी के टी20 वर्ल्ड कप 2024 में कोच गैरी कर्स्‍टन और टीम मैनेजमेंट से बदतमीजी के गंभीर आरोप का खुलासा हुआ है, जिसके बाद पीसीबी एक्‍शन मोड में आ गया है।
2 min read
Shaheen Afridi Misbehaved with Gary Kirsten

Shaheen Afridi Misbehaved with Gary Kirsten: पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी के टी20 वर्ल्ड कप 2024 में कोच गैरी कर्स्‍टन और टीम मैनेजमेंट से बदतमीजी के गंभीर आरोप का खुलासा हुआ है। हालांकि इस मामले में जांच जारी है। एएनआई की एक रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तान के जियो न्यूज चैनल ने शाहीन अफरीदी के दुर्व्‍यवहार का खुलासा किया है। अब पीसीबी इस बात की जांच कर रहा है कि मैनेजमेंट ने उसी समय कोई एक्‍शन क्‍यों नहीं लिया। इतना ही नहीं शाहीन ने वर्ल्‍ड कप से पहले इंग्‍लैंड और आयरलैंड के दौरे पर भी कोच और टीम मैनेजमेंट से बदतमीजी की थी। इस मामले तब तूल पकड़ा जब पूर्व क्रिकेटर वहाब रियाज का पीसीबी राष्ट्रीय चयन समिति से हटाया और उसके बाद रियाज की पहली प्रतिक्रिया आई।

खिलाड़ियों पर एक-दूसरे के खिलाफ लॉबिंग करने के भी आरोप

दरअसल, एक रिपोर्ट में बताया गया है कि शाहीन शाह अफरीदी ने कोच और मैनेजमेंट के साथ टी20 वर्ल्ड कप से पूर्व इंग्लैंड और आयरलैंड के दौरे पर भी बदतमीजी की थी, अब गैरी कर्स्‍टन और अजहर महमूद ने इस मामले में पीसीबी से शिकायत की है। इसके अलावा कोच ने खिलाड़ियों पर एक-दूसरे के खिलाफ लॉबिंग करने के भी आरोप लगाए हैं।

रज्‍जाक और रियाज की छुट्टी

बता दें कि पीसीबी ने बुधवार को पुष्टि की थी कि उन्होंने अब्दुल रज्जाक और वहाब रियाज को राष्ट्रीय चयन समिति में उनकी सेवाओं से हटा दिया है। अब्दुल रज्जाक पुरुष और महिला चयन समिति में शामिल थे और वहाब पुरुष टीम के सेलेक्‍टर थे। पीसीबी ने ये फैसला टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान की किरकिरी के बाद लिया, जहां उनकी टीम यूएसए और भारत से हारकर ग्रुप स्टेज से ही बाहर हो गई थी।

मैं इस ब्लेम गेम का हिस्सा नहीं बनना चाहता- वहाब रियाज

चयन समिति से हटाए जाने के बाद वहाब रियाज ने अपने एक्स हैंडल से पोस्‍ट में लिखा कि मैं बहुत कुछ कह सकता हूं, लेकिन मैं इस ब्लेम गेम का हिस्सा नहीं बनना चाहता। पोस्ट के साथ उन्होंने एक पत्र भी शेयर किया जिसमें लिखा था कि पीसीबी के लिए चयन समिति के सदस्य के रूप में मेरी सेवा समाप्त हो गई है, मैं बस अपने लोगों को यह बताना चाहता हूं कि मैंने जिस खेल से प्यार किया है, उसकी सेवा पूरी ईमानदारी और विश्वास के साथ की है।

Updated on:
11 Jul 2024 08:37 am
Published on:
11 Jul 2024 08:37 am
Also Read
View All
WI vs PAK: मोहम्मद अब्बास ने टेस्ट क्रिकेट में किया ‘करिश्मा’, एक झटके में तोड़ डाले इमरान, वकार और वसीम अकरम के रिकॉर्ड

गौतम गंभीर के कोचिंग स्‍टाफ में बड़े बदलाव शुरू, रायन टेन डोएशेट के बाद अब फील्डिंग कोच टी दिलीप की भी होगी छुट्टी

भारत के खिलाफ ऐतिहासिक जीत के हीरो रहे राजस्थान के जय मूंदड़ा की चमकी किस्मत, पहली बार ODI टीम में मिली जगह

गौतम गंभीर को बड़ा झटका, रायन टेन डोएशेट ने अचानक छोड़ा भारतीय टीम का असिस्टेंट कोच का पद

ETPL 2026 Time: पहले एडिशन में उतरेंगे अश्विन, डू प्लेसिस और मैक्सवेल जैसे बड़े स्‍टार, जानें भारत में कब से देख सकेंगे लाइव मैच