क्रिकेट

‘बोर्डर पार वाले लोग…’, शाहीन आफरीदी ने भारतीयों की खेल भावना पर उठाए सवाल

भारत-पाकिस्तान के एशिया कप में ट्रॉफी न लेने और हाथ न मिलाने के विवाद के बाद अब भारत के बांग्लादेश साथ संबंधों पर चर्चाएं तेज हो गई हैं। इन्हीं पर बात करते हुए शाहीन शाह आफरीदी ने भारत की खेल भावना पर सवाल उठाए हैं।
2 min read
Jan 08, 2026
Shaheen Afridi
पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शाहीन आफरीदी (फोटो- ESPNcricinfo)

Shaheen Afridi Statement on India: भारत और बांग्लादेश के बीच अभी आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप के मैच को लेकर मामला काफी गंभीर है। मुस्ताफिजुर रहमान को लेकर शुरू हुई कॉन्ट्रोवर्सी अब अलग ही स्तर पर पहुंच गई है। इसी बीच पाकिस्तान के वनडे कप्तान शाहीन शाह आफरीदी ने भारत की खेल भावना को लेकर सार्वजनिक रूप से सवाल उठाए हैं। यह प्रतिक्रिया एशिया कप फाइनल और उससे जुड़े आयोजनों के बाद अब बांग्लादेश से जुड़े मामले के दौरान सामने आई है, जहां भारतीय क्रिकेट बोर्ड के रवैये पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चर्चा हुई। आफरीदी ने भारत की खेल भावना पर सवाल उठाते हुए कहा कि भारतीयों में खेल भावना की कमी है।

'हमारा काम सिर्फ क्रिकेट खेलना है'

शाहीन आफरीदी से भारत और पाकिस्तान के संबंध और एशिया में खेल के स्तर पर सवाल पूछे जाने पर उन्होंने भारत के ऊपर काफी अपमानजनक टिप्पणी की है। उनके अनुसार, 'बॉर्डर के उस पार वाले लोगों में खेल भावना की कमी है, वे इसका उल्लंघन करते हैं। हमारा काम सिर्फ क्रिकेट खेलना है और हमारा फोकस भी उसी पर है। हम मैदान पर इसका जवाब देंगे।' आफरीदी का कहना है कि भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले मुकाबलों में खेल से ज्यादा बातें हावी होती दिखती हैं।

जेसन होल्डर ने भी भारत को किया था क्रिटीसाइज

पूर्व वेस्टइंडीज कप्तान जेसन होल्डर ने भी क्रिकेट के राजनीतिकरण पर चिंता जताई थी। उन्होंने एशिया कप 2025 के फाइनल के बारे में बात करते हुए कहा कि भारत ने खिताब जीतने के बावजूद ट्रॉफी लेने के लिए मंच पर नहीं जाकर गलत संदेश दिया। इसके अलावा हाथ मिलाने जैसी परंपराओं से दूरी बनाने को भी खेल भावना के खिलाफ बताया गया। पूर्व इंग्लिश ऑलराउंडर मोईन अली ने आईसीसी पर कुछ बोर्डों के पक्ष में झुकाव का आरोप लगाया।

क्या हैं दोनों मामले

दरअसल पहले इस बहस की शुरुआत तब हुई जब ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारतीय खिलाड़ियों ने एशिया कप जीतने के बाद पाकिस्तान के मोहसीन नकवी के हाथ से ट्रॉफी लेने से इनकार कर दिया था। इसके अलावा टीम ने किसी भी पाकिस्तानी खिलाड़ी से हाथ भी नहीं मिलाया। अब बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्ताफिजुर को आईपीएल से निकालने के बाद इस पर चर्चाएं तेज हो गई हैं।

Updated on:
08 Jan 2026 01:15 pm
Published on:
08 Jan 2026 01:15 pm
Also Read
View All
AUS vs BAN: मैके टेस्ट के पहले ही दिन गिरे 18 विकेट, बांग्लादेश के बाद ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों का भी बुरा हाल, स्टार्क और इस्लाम ने बरपाया कहर

फिर विवादों में स्टीव स्मिथ, बांग्लादेश की DRS चर्चा में दिया दखल, अंपायर ने लिया यह एक्शन, देखें Video

Mitchell Starc record: टेस्ट क्रिकेट में 10वें सबसे सफल गेंदबाज बने मिचेल स्टार्क, डेल स्टेन को पछाड़ा रचा इतिहास

Duleep Trophy 2026 Live Streaming: वैभव सूर्यवंशी कल फिर दिखेंगे एक्शन में, जानें कब, कहां और कैसे देख सकते हैं दलीप ट्रॉफी के मुक़ाबले

AUS vs BAN: मिचेल स्टार्क ने घातक गेंदबाजी से बदल दिया टेस्ट क्रिकेट का इतिहास, 22 गेंदों में बांग्लादेश की आधी टीम को किया ढेर