क्रिकेट

IPL 2021 Auction: शाहरुख खान को 5.25 करोड़ में खरीद खुश हुईं प्रीति जिंटा, वीडियो हुआ वायरल

-आईपीएल के 14वें सीजन के लिए गुरुवार को चेन्नई में प्लेयर्स की नीलामी हुई।-पंजाब किंग्स की मालिक प्रीति जिंटा ने शाहरुख की सबसे अधिक 5.25 करोड़ रुपए की बोली लगाकर खरीद लिया।-शाहरुख को खरीदने के बाद प्रीति जिंटा बहुत ही खुश नजर आई। इस दौरान का उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।  

2 min read
Feb 19, 2021

नई दिल्ली। आईपीएल (IPL) के 14वें सीजन के लिए गुरुवार को चेन्नई में प्लेयर्स की नीलामी हुई। इस दौरान पंजाब किंग्स (Punjab Kings) ने तमिलनाडु के बल्लेबाज शाहरुख खान (shahrukh khan) को 5.25 करोड़ में खरीदा। शाहरुख खान की बेस प्राइस 20 लाख रुपए थी और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) तथा दिल्ली कैपिटल्स (DC) के बीच उन्हें खरीदने के लिए होड़ लग गई। लेकिन आखिरकार पंजाब किंग्स की मालिक प्रीति जिंटा (preity zinta) ने शाहरुख की सबसे अधिक 5.25 करोड़ रुपए की बोली लगाकर खरीद लिया। शाहरुख को खरीदने के बाद प्रीति जिंटा बहुत ही खुश नजर आई। इस दौरान का उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

यूं चला शाहरुख की बोली का दौर
दिल्ली कैपिटल्स ने शाहरुख की एक करोड़ तक बोली लगाई। इसके बाद दिल्ली कैपिटल्स दो करोड़ रुपए तक पहुंच गया, लेकिन रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने जैसे ही 20 लाख रुपए बढ़ाए, तभी पंजाब किंग्स ने भी 2.40 करोड़ रुपए की बोली लगा दी। इसके बाद बैंगलोर तीन करोड़ रुपए तक पहुंच गया। शाहरूख के लिए कीमत बढ़ती गई और पंजाब उन्हें अपने साथ जोड़ने के लिए चार करोड़ रुपए तक पहुंच गया। पंजाब किंग्स ने इसके बाद 5.25 करोड़ रुपए की तगड़ी बोली लगाई और उन्हें खरीद लिया।

शाहरुख को खरीद खुश हुईं प्रीति
पंजाब किंग्स की मालकिन प्रीति जिंटा, शाहरुख खान की बोली लगाकर उन्हें खरीदने के बाद बहुत खुश हुईं। इस दौरान प्रीति का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वायरल हो रहे वीडियो में प्रीति खुश होकर तालियां बजाती नजर आ रही हैं। वह अपनी टीम मेट्स हंस हंसकर पर बातचीत करती दिखीं।

सचिन बेबी को बैंगलोर ने खरीदा
पंजाब किंग्स की सह मालकिन प्रीति जिंटा बहुत खुश हुईं। बल्लेबाज सचिन बेबी को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने उनके बेस प्राइज खरीद लिया। उनका बेस प्राइस 20 लाख रुपए था।उनके अलावा रजत पाटिदार को भी बैंगलोर ने इतने ही मूल्य में खरीदा। रिपल पटेल को दिल्ली कैपिटल्स ने 20 लाख रुपए में खरीदा। उनसे पहले, भारतीय बल्लेबाज हिमांशु राणा 20 लाख रुपए के बेस प्राइस पर भी अनसोल्ड रहे। वहीं, गौतम राहुल सिंह, हिम्मत सिंह और विष्णु सोलंकी, अतीत सेठ, भी अनसोल्ड रहे।

Published on:
19 Feb 2021 10:43 am
Also Read
View All