केरल की ओर से खेलने वाले 26 वर्षीय मोहम्मद अजहरुद्दीन ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में शतक जड़ने वाले पहले खिलाड़ी हैं। उन्होंने वानखेड़े स्टेडियम में 37 गेंद में शतक पूरा किया था और 54 गेंद में 137* रन की पारी खेलकर अपनी टीम को जीत दिलाई थी।उनकी इस शानदारी का फल उन्हें आज मिला है। अजहरुद्दीन ने सैयद मुश्ताक अली टी-20 टूर्नामेंट में पांच मैचों में 194 से भी अधिक के स्ट्राइक रेट से कुल 214 रन बनाये थे। जिसमें उन्होंने 15 छक्के भी लगाए।