क्रिकेट

त्रिकोणीय सीरीज से बाहर हुए शाकिब अल हसन, अब इस खिलाड़ी को मिली टीम की कमान

भारत, श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच होने वाले त्रिकोणीय सीरीज से चोटिल शाकिब अल हसन बाहर हो गए हैं। उनकी जगह पर महमुदुल्लाह कप्तानी करेंगे।   

2 min read

नई दिल्ली। भारत, श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच होने वाले त्रिकोणीय सीरीज से पहले बांग्लादेश की टीम को बड़ा झटका लगा है। टीम के कप्तान और दिग्गज ऑल राउंडर शाकिब अल हसन चोट के कारण पूरी सीरीज से बाहर हो गए है। शाकिब श्रीलंका के साथ खेली गई सीरीज के दौरान चोटिल हो गए थे। जिसके बाद ऐसी उम्मीद जताई जा रही थी कि वे निदाहास ट्रॉफी से पहले फिट हो जाएंगे। लेकिन अब ये खबर मिली कि वे उंगली की चोट से अबतक नहीं उबर पाए हैं। शाकिब की गैरमौजूदगी में टीम की कप्तानी का जिम्मा महमुदुल्लाह को सौपी गई है।

लिटन दास लेंगे शाकिब का स्थान -
श्रीलंका और भारत के खिलाफ खेले जाने वाली निदास ट्रॉफी में शाकिब के स्थान पर बांग्लादेश की टी-20 क्रिकेट टीम में लिटन दास को शामिल किया गया है। शाकिब को 27 जनवरी को वनडे सीरीज के फाइनल में चोट लगी थी और इस कारण वह पिछले माह श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट और टी-20 सीरीज में नहीं खेल पाए थे। लिटन की बात की जाए, तो वह वर्तमान में घरेलू स्तर पर लिस्ट-ए मैचों में अच्छी फॉर्म में हैं। उन्होंने पांच पारियों में 386 रन बनाए हैं। इसमें दो शतक शामिल हैं।


सभी टीमों के बीच होंगे दो-दो मुकाबले -
राउंड रॉबिन प्रारूप में खेले जाने वाले इस टूर्नामेंट का नाम ‘निडास ट्रॉफी’ है। टूर्नामेंट में हर टीम एक-दूसरे से दो बार मुकाबला करेगी। राउंड दौर में बेहतर प्रदर्शन वाली शीर्ष की दो टीम 18 मार्च को फाइनल में भिड़ेगी। टूर्नामेंट के सभी मैचों को कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेले जाएगे। मेजबान श्रीलंका पर इस टूर्नामेंट में बेहतर प्रदर्शन करने का दवाब होगा।

बांग्लादेश टी-20 टीम : महमुदुल्लाह (कप्तान), तमीम इकबाल, सौम्य सरकार, इमरुल कायेस, मुश्फिकुर रहीम (विकेटकीपर), सब्बीर रहमान, मुस्ताफिजुर रहमान, रुबेल हुसैन, तस्किन अहमद, अबु हैदर, अबु जायेद, अरिफुल हक, नजमुल इस्लाम, नुरुल हसन, मेहदी हसन और लिटन दास।

ये भी पढ़ें

बांग्लादेश, भारत और श्रीलंका के बीच खेली जाने वाली निदास ट्रॉफी से बाहर हुए एंजेलो मैथ्यूज
Published on:
04 Mar 2018 03:43 pm
Also Read
View All