22 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बांग्लादेश, भारत और श्रीलंका के बीच खेली जाने वाली निदास ट्रॉफी से बाहर हुए एंजेलो मैथ्यूज

मांसपेशियों में खिंचाव की समस्या के कारण श्रीलंका के खिलाड़ी एंजेलो मैथ्यूज त्रिकोणी टी-20 सीरीज निदास ट्रॉफी से बाहर,

less than 1 minute read
Google source verification
Angelo Mathews out of Nidas Trophy due to hamstring

नई दिल्ली। भारत, बांग्लादेश और श्रीलंका के बीच होने वाली त्रिकोणीय टी20 श्रृंखला से श्रीलंका के पूर्व कप्तान एंजेलो मैथ्यूज मांसपेशियों में खिंचाव की समस्या के कारण श्रीलंका के निदास ट्रॉफी से बाहर हो गए हैं। वेबसाइट 'ईएसपीएनक्रिकइन्फो' के अनुसार, मैथ्यूज की अनुपस्थिति में दिनेश चांडीमल इस ट्रॉफी में श्रीलंका क्रिकेट टीम की कमान संभालेंगे।

टीम में कुसल परेरा की वापसी
बांग्लादेश, भारत और श्रीलंका के बीच निदास ट्रॉफी का आयोजन अगले सप्ताह से होने जा रहा है। हालांकि, श्रीलंका के लिए इस ट्रॉफी में मैथ्यूज के अलावा, शेहान मधुशंका मांस-पेशियों में खिंचाव की समस्या और असेला गुणारत्ने भी चोटिल होने के कारण नहीं खेल पाएंगे। निदास ट्रॉफी के लिए घोषित हुई श्रीलंका क्रिकेट टीम में कुसल परेरा की वापसी हुई है। वह भी बांग्लादेश में चोटिल हुए थे, लेकिन इस सीरीज में खेलने के लिए पर्याप्त रूप से फिट हैं। इस ट्रॉफी के लिए अभी संभावित श्रीलंका टीम की घोषणा की गई है। छह मार्च से शुरू होने वाली सीरीज से ठीक पहले 15 सदस्यीय टीम की घोषणा की जाएगी।

श्रीलंका क्रिकेट टीम :- दिनेश चांडीमल (कप्तान), उपुल थारंगा, दानुश्का गुनाथीलका, कुसल मेंडिस, दासुन शनाका, कुसल परेरा, थिसारा परेरा, जीवन मेंडिस, सुरंगा लकमल, निरोशन डिकवेला, सदीरा समाराविक्रम, इसुरु उदाना, जैफ्री वांडार्से, अकीला धनंजय, अमीला अपोंसो, असिथा फर्नादो, लाहिरु कुमारा, नुवान प्रदीप, दुश्मंथा चमीरा और धनंजय डी सिल्वा