22 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

चोटिल होकर त्रिकोणीय सीरीज से बाहर हुआ ये स्टार क्रिकेटर, टीम को खलेगी कमी

भारत, बांग्लादेश और श्रीलंका के बीच खेले जाने वाले त्रिकोणीय सीरीज से एंजेलो मैथ्यूज चोटिल होने के कारण बाहर हो गए हैं।

2 min read
Google source verification
angelo mathews

कोलंबो। भारत, श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच होने वाले त्रिकोणीय टी-20 सीरीज से पहले मेजबान टीम को बड़ा झटका लगा है। मेजबान टीम के स्टार ऑल राउंडर एंजेलो मैथ्यूज मांसपेशियों में खिंचाव के कारण पूरे सीरीज से बाहर हो गए हैं। हरफरमौला क्रिकेटर होने के साथ-साथ मैथ्यूज टीम के कप्तान भी थें। लिहाजा मैथ्यूज का चोटिल होना श्रीलंका क्रिकेट टीम के लिए बड़ा झटका है। अब उनकी गैर मौजूदगी में दिनेश चांडीमल को टीम का कप्तान बनाया गया है।

अगले सप्ताह खेली जानी है सीरीज -

बांग्लादेश, भारत और श्रीलंका के बीच निदास ट्रॉफी का आयोजन अगले सप्ताह से होने जा रहा है। हालांकि, श्रीलंका के लिए इस ट्रॉफी में मैथ्यूज के अलावा, शेहान मधुशंका मांस-पेशियों में खिंचाव की समस्या और असेला गुणारत्ने भी चोटिल होने के कारण नहीं खेल पाएंगे।

घरेलू सीरीज में अच्छे प्रदर्शन का दवाब-
मेजबान श्रीलंका के सामने इस सीरीज में बेहतर प्रदर्शन करने का दवाब होगा। हाल ही में श्रीलंका की टीम ने बांग्लादेश को मात देने में कामयाबी हासिल की है। लेकिन भारत के सामने टीम का पिछला प्रदर्शन काफी फीका रहा है। ऐसे में अपने घर में टीम इस सीरीज को जीतने की कोशिश करती दिखेगी।

कुसल परेरा की वापसी -

निदास ट्रॉफी के लिए घोषित हुई श्रीलंका क्रिकेट टीम में कुसल परेरा की वापसी हुई है। वह भी बांग्लादेश में चोटिल हुए थे, लेकिन इस सीरीज में खेलने के लिए पर्याप्त रूप से फिट हैं। इस ट्रॉफी के लिए अभी संभावित श्रीलंका टीम की घोषणा की गई है। छह मार्च से शुरू होने वाली सीरीज से ठीक पहले 15 सदस्यीय टीम की घोषणा की जाएगी।

श्रीलंका क्रिकेट टीम (संभावित) :- दिनेश चांडीमल (कप्तान), उपुल थारंगा, दानुश्का गुनाथीलका, कुसल मेंडिस, दासुन शनाका, कुसल परेरा, थिसारा परेरा, जीवन मेंडिस, सुरंगा लकमल, निरोशन डिकवेला, सदीरा समाराविक्रम, इसुरु उदाना, जैफ्री वांडार्से, अकीला धनंजय, अमीला अपोंसो, असिथा फर्नादो, लाहिरु कुमारा, नुवान प्रदीप, दुश्मंथा चमीरा और धनंजय डी सिल्वा