क्रिकेट

IND vs SL Ist ODI: शिखर धवन ने तोड़ा मोहिंदर अमरनाथ का 37 साल पुराना रिकॉर्ड

शिखर धवन टीम इंडिया की कप्तानी करने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बन गए हैं। उनसे पहले मोहिंदर अमरनाथ ने 34 साल 37 दिन की उम्र में टीम इंडिया की कप्तानी की थी।

2 min read
Jul 18, 2021

नई दिल्ली। भारत और श्रीलंका के बीच 3 वनडे मैचों की सीरीज का पहला मैच कोलंबो के प्रेमदासा स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में शिखर धवन ने टॉस होते ही अपने नाम एक खास उपलब्धि कर ली। दरअसल, धवन भारत की कप्तानी करने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बन गए हैं। धवन ने 35 साल 225 दिन की उम्र में टीम इंडिया के लिए कप्तानी में डेब्यू किया है। इसके साथ ही धवन उन खिलाड़ियों में भी शामिल हो हुए जिन्होंने कप्तानी के डेब्यू मैच में 50 से ज्यादा रन बनाए हैं।

37 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा
शिखर धवन ने सबसे ज्यादा उम्र में कप्तानी करने वाले मोहिंदर अमरनाथ का 37 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया है। मोहिंदर अमरनाथ ने 1984 में पाकिस्तान के खिलाफ 34 साल 37 दिन की उम्र में पहली बार टीम इंडिया की कप्तानी की थी। तब वह भारत के लिए सबसे ज्यादा उम्र में कप्तानी करने वाले खिलाड़ी बने थे। लेकिन अब धवन ने मोहिंदर अमरनाथ का यह रिकॉर्ड तोड़ दिया है। बता दें कि श्रीलंका दौरे के लिए शिखर धवन को कप्तान और भुवनेश्वर कुमार को उप कप्तान बनाया गया है।

सबसे ज्यादा उम्र में कप्तानी करने वाले भारतीय खिलाड़ी
शिखर धवन-3 5 साल 225 दिन
मोहिंदर अमरनाथ- 34 साल 37 दिन
सैयद किरमानी- 33 साल 353 दिन
अजीत वाडेकर- 33 साल 103 दिन

ईशान और सूर्यकुमार को मिला डेब्यू का मौका
श्रीलंका के खिलाफ वनडे मैच में विकेटकीपर ईशान किशन और मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव को डेब्यू का मौका मिला। वहीं लंबे वक्त बाद कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल की जोड़ी वनडे मैच में एक साथ खेली है।

भारत की प्लेइंग इलेवन- शिखर धवन (कप्तान), पृथ्वी शॉ, ईशान किशन (विकेटकीपर), सूर्याकुमार यादव, मनीष पांडे, हार्दिक पांड्या, क्रुणाल पांड्या, दीपक चाहर, भुवनेश्वर कुमार, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल।

Updated on:
18 Jul 2021 11:21 pm
Published on:
18 Jul 2021 10:02 pm
Also Read
View All