क्रिकेट

शिखर की पहली पत्नी आयशा ने कहा था- ‘मेरे छोड़ने के बाद कोई लड़की तुमसे शादी नहीं करेगी! अब लौटाने होंगे 5.7 करोड़ रुपये’

शिखर धवन ने सोफी शाइन से दूसरी शादी कर अपनी नई जिंदगी की शुरुआत की है, वहीं दिल्ली कोर्ट ने उनकी पूर्व पत्नी आयशा को 5.7 करोड़ रुपये लौटाने का आदेश दिया है। जानिए आयशा की उस धमकी की सच्चाई...
2 min read
Feb 25, 2026
Shikhar Dhawan Second Marriage Sophie Shine , Shikhar Dhawan vs Ayesha Mukherjee Court Case , Shikhar Dhawan 5.7 Crore Refund News , Shikhar Dhawan First Wife Controversy
शिखर धवन को दूसरी शादी के बाद बड़ी राहत मिली है, दिल्ली कोर्ट ने उनकी पूर्व पत्नी को 5.7 करोड़ रुपये लौटाने का आदेश दिया है। (photo - instagram/@shikhardofficial)

Shikhar Dhawan Wedding, Shikhar Dhawan First Wife: पूर्व भारतीय क्रिकेटर शिखर धवन के लिए खुशियों का दोहरा मौका आया है। हाल ही में सोफी शाइन के साथ दूसरी शादी रचाने के बाद, अब उन्हें दिल्ली की अदालत से एक बहुत बड़ी कानूनी जीत मिली है।

ये था पूरा मामला

पटियाला हाउस कोर्ट (दिल्ली) ने धवन की पूर्व पत्नी आयशा मुखर्जी को आदेश दिया है कि वह शिखर को 5.7 करोड़ रुपये वापस लौटाएं। यह वह रकम है जो शिखर ने ऑस्ट्रेलिया में एक अंतरिम प्रॉपर्टी सेटलमेंट के तहत आयशा को दी थी।

ब्याज भी देना होगा

जज देवेंद्र कुमार गर्ग ने कहा कि आयशा के साथ फाइनेंशियल सेटलमेंट के लिए जो भी डॉक्यूमेंट्स बने थे, वे अब अमान्य (invalid) हैं। कोर्ट ने आयशा को निर्देश दिया है कि केस दर्ज होने की तारीख से इस रकम पर 9 प्रतिशत सालाना ब्याज भी देना होगा। अदालत ने साफ किया कि शिखर और आयशा की शादी भारतीय कानून के तहत हुई थी, इसलिए ऑस्ट्रेलियाई कोर्ट को उनके झगड़ों पर सुनवाई का अधिकार नहीं है। वहां का प्रॉपर्टी सेटलमेंट सिस्टम भारत से अलग है।

धवन को दी धमकियां

धवन और आयशा ने साल 2012 में शादी की थी और 2023 में उनका तलाक हुआ। शिखर ने आरोप लगाया था कि शादी के कुछ समय बाद ही आयशा ने उन्हें करियर बर्बाद करने और झूठी बातें फैलाने की धमकियां देनी शुरू कर दी थीं। ऑस्ट्रेलियाई कोर्ट ने तो शिखर को अपनी प्रॉपर्टी बेचकर आयशा को पैसे देने तक का आदेश दे दिया था, जिस पर अब दिल्ली कोर्ट ने रोक लगा दी है।

दूसरी शादी और सोशल मीडिया पर सफाई

शिखर धवन ने 21 फरवरी 2024 को दिल्ली में सोफी शाइन से शादी की। अपनी नई जिंदगी की शुरुआत के बीच, शिखर को सोशल मीडिया पर चल रही कुछ अफवाहों का जवाब भी देना पड़ा। सोशल मीडिया पर दावे किए जा रहे थे कि धवन ने कहा है कि उनकी पूर्व पत्नी ने उन्हें चुनौती दी थी कि उनके छोड़ने के बाद कोई लड़की उनसे शादी नहीं करेगी। शिखर ने इन दावों को पूरी तरह खारिज करते हुए कहा, 'मैं अतीत का कोई बोझ लेकर नहीं चलता। मैं हमेशा सकारात्मक रहता हूं और अपने बीते हुए कल का सम्मान करता हूं।"

Also Read
View All
IND vs ZIM: क्या ज़िम्बाब्वे के खिलाफ वैभव सूर्यवंशी गेंदबाजी भी करेंगे? बॉलिंग कोच ने किया बड़ा खुलासा

जसप्रीत बुमराह-जोफ्रा आर्चर से भी आगे निकले Arshdeep Singh, देखें 2026 में सबसे ज्यादा टी20 विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट

ना अय्यर, न बुमराह अगली वनडे सीरीज में नहीं खेलेंगे ये 8 स्टार खिलाड़ी, वेस्ट इंडीज के खिलाफ उतरेगी नई भारतीय टीम, जानें क्या है वजह

Ind vs Zim: ‘वह अपने आइडिया थोपते नहीं’, यश ठाकुर ने बताया अन्‍य कप्तानों से कैसे अलग हैं श्रेयस अय्यर

IND vs ZIM 2nd T20: हरारे की नई पिच पर रन बनाना नहीं है आसान लेकिन वैभव सूर्यवंशी जैसी बैटिंग करने से बदल सकती है कहानी