Shikhar Dhawan ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर तस्वीर शेयर कर मजेदार अंदाज में बताया है कि वह और उनका बेटा जोरावर किस तरह हमशक्ल हैं।
नई दिल्ली : कोरोना वायरस (Shikhar Dhawan) के कारण लॉकडाउन (Lockdown) में सभी क्रिकेटर अपने घरों में वक्त बिता रहे हैं। इस दौरान क्रिकेटर प्रशंसकों के साथ जुड़े रहने के लिए सोशल मीडिया का सहारा ले रहे हैं और साथ में अपनी यादों को भी सहेज रहे हैं। इसी क्रम में टीम इंडिया (Team India) के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने बचपन की तस्वीर शेयर की है और लिखा है कि उनका बेटा बिल्कुल उन जैसा दिखता है।
तस्वीर शेयर कर दिया रोचक कैप्शन
लॉकडाउन में गब्बर नाम से मशहूर शिखर धवन सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय हैं। वह अपनी पत्नी आयशा और बेटे जोरावर के साथ आए दिन सोशल मीडिया पर वीडियो और तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। इस बार उन्होंने अपने बेटे की और अपनी बचपन की तस्वीर शेयर की है। इन तस्वीरों में दोनों एक जैसे लग रहे हैं। इस तस्वीर का गब्बर ने मजेदार कैप्शन लिखा है- उन्होंने लिखा है कि सेब पेड़ से दूर नहीं गिरता है। वह अपने अंदाज में अपने प्रशंसकों को यह बताना चाह रहे हैं कि वह और उनके बेटे के शक्ल में बहुत ज्यादा अंतर नहीं है। बता दें कि धवन के प्रशंसकों को बाप-बेटे की यह जोड़ी काफी पसंद आ रही है।
शिखर धवन का ऐसा है करियर
शिखर धवन अब तक भारत की ओर से कुल 34 टेस्ट मैच में 2,315 रन, 136 एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच में 5688 रन और 60 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच में 1588 रन बनाए हैं। शिखर धवन और रोहित शर्मा की जोड़ी फटाफट क्रिकेट में हिट है।