क्रिकेट

Shreyas Iyer Captaincy record: श्रेयस अय्यर के निशाने पर आज विराट कोहली का 7 साल पुराना रिकॉर्ड, एमएस धोनी की बराबरी का भी मौका

Shreyas Iyer Captaincy: भारत को पिछले छह में से पांच टी20 मैचों में भले ही हार का सामना करना पड़ा है, लेकिन खास बात ये है कि इन सभी मैचों में टॉस श्रेयस अय्यर ने जीता है। अगर वह शनिवार को भी टॉस जीतते हैं तो विराट कोहली का 7 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ देंगे और एमएस धोनी की बराबरी करते संयुक्‍त रूप से लगातार सबसे ज्‍यादा टॉस जीतने वाले कप्‍तान बन जाएंगे।
2 min read
Jul 11, 2026
Shreyas Iyer Captaincy record
भारतीय टी20 कप्‍तान श्रेयस अय्यर। (फोटो सोर्स: IANS)

Shreyas Iyer Captaincy record: भारत और इंग्लैंड के बीच जारी टी20 सीरीज का 5वां और अंतिम मैच शनिवार को भारतीय समयानुसार, शाम 7 बजे से साउथैम्पटन के द रोज बाउल ग्राउंड में खेला जाना है। टीम इंडिया आयरलैंड के खिलाफ 2-0 से व्‍हाइटवॉश कराने और इंग्‍लैंड के खिलाफ पहला मैच बारिश से धुलने के बाद इस सीरीज में हार की हैट्रिक लगा चुकी है। इस तरह श्रेयस अय्यर अब तक छह मैच में से एक भी नहीं जीत सके हैं, लेकिन एक चीज है, जो उन्‍होंने हर मैच में जीती है और वह है टॉस, जिसके चलते उन्‍होंने विराट कोहली के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है और अगर वह आखिरी मैच में भी टॉस जीतते हैं तो कोहली का रिकॉर्ड तोड़ देंगे और एमएस धोनी के साथ लगातार सबसे ज्‍यादा टॉस जीतने वाले संयुक्‍त रूप पहले कप्‍तान बन जाएंगे।

नंबर-1 की कुर्सी के साथ व्‍हाइटवॉश का खतरा

वहीं, अगर 5वें टी20 में इंग्लैंड भारत को हराने में सफल रहता है, तो वह आईसीसी टी20 रैंकिंग में दुनिया की नंबर वन टीम बन जाएगी। बता दें कि हैरी ब्रूक की कप्तानी में जबरदस्‍त प्रदर्शन करते हुए इंग्लैंड की टीम अपनी सरजमीं पर सीरीज में पहले ही 3-0 से कब्‍जा कर चुकी है। अगर, वह साउथेम्‍प्‍टन में भारत को हरा देती है, तो यह पहली बार तीन या उससे ज्‍यादा मैचों की टी20 सीरीज में टीम इंडिया व्‍हाइटवॉश होगा। भारतीय टीम शनिवार को सम्मान की लड़ाई के साथ नंबर-1 की अपनी कुर्सी को बचाने के लिए पूरी ताकत लगाएगी।

श्रेयस अय्यर के निशाने पर विराट कोहली का रिकॉर्ड

बता दें कि भारत के लिए टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट के इतिहास में सबसे ज्‍यादा लगातार टॉस जीतने का रिकॉर्ड महेंद्र सिंह धोनी के नाम दर्ज है, जिन्‍होंने मई 2021 से फरवरी 2012 के बीच लगातार सात बार टॉस जीता था। इस मामले में श्रेयस अय्यर छह टॉस के साथ विराट कोहली के रिकॉर्ड की बराबरी कर चुके हैं। साउथटेम्‍पटन में टॉस जीतते ही श्रेयस कोहली से आगे निकल जाएंगे और धोनी की बराबरी कर लेंगे। पूर्व कप्‍तान रोहित शर्मा इस मामले में 5 टॉस के साथ चौथे नंबर पर हैं।

T20I भारत के कप्तानों द्वारा लगातार सबसे ज्यादा टॉस जीतने का रिकॉर्ड

कप्तानलगातार टॉसअवधि
महेंद्र सिंह धोनी7मई 2010 – फरवरी 2012
विराट कोहली6अगस्त 2019 – दिसंबर 2019
श्रेयस अय्यर6*जून 2026 – जुलाई 2026
रोहित शर्मा5फरवरी 2020 – फरवरी 2022
महेंद्र सिंह धोनी5सितंबर 2007
Updated on:
11 Jul 2026 02:28 pm
Published on:
11 Jul 2026 02:28 pm