क्रिकेट

Shreyas Iyer India T20 Captain: ‘शेरों की तरह खेलेंगे’… कप्तान बनते ही श्रेयस अय्यर ने टीम इंडिया को दिया पहला संदेश

Shreyas Iyer First Message as India T20 Captain: बेलफास्ट में आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज से पहले भारत के नए कप्तान श्रेयस अय्यर ने टीम को पहला संदेश दिया। उन्होंने खिलाड़ियों से शेरों की तरह खेलने और एकजुट रहने की अपील की।
2 min read
Jun 26, 2026
Shreyas Iyer Captain, Shreyas Iyer First Speech, India vs Ireland T20, India T20 Captain, Gautam Gambhir, BCCI Video, Shreyas Iyer Leadership,
बेलफास्ट में आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज से पहले भारत के नए कप्तान श्रेयस अय्यर ने टीम को पहला संदेश दिया। (Photo - BCCI)

Shreyas Iyer First Message as India T20 Captain: आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज से पहले भारत के नए कप्तान श्रेयस अय्यर ने टीम इंडिया को अपना पहला संदेश दिया है। बेलफास्ट के सिविल सर्विस क्रिकेट क्लब में प्रैक्टिस सेशन से पहले उन्होंने खिलाड़ियों से कहा कि टीम को एक परिवार की तरह खेलना है और हर मैच में शेरों की तरह मैदान पर उतरना है।

ढाई साल बाद की टी20 भारतीय टीम में एंट्री

श्रेयस अय्यर पहली बार भारत की टी20 टीम की कप्तानी संभाल रहे हैं। पिछले कुछ आईपीएल सीजन में उनकी कप्तानी को देखते हुए सिलेक्टर्स ने उन पर भरोसा जताया है। अब उनके पास भारतीय टी20 टीम में अपनी जगह मजबूत करने के साथ-साथ नई शुरुआत करने का मौका भी है।

प्रैक्टिस सेशन से पहले हेड कोच गौतम गंभीर ने पूरी टीम के सामने श्रेयस अय्यर को कप्तान बनने पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि देश की कप्तानी करना बहुत बड़ा सम्मान है और उन्हें पूरा भरोसा है कि श्रेयस मैदान के अंदर और बाहर दोनों जगह अच्छी जिम्मेदारी निभाएंगे।

खेल के साथ क्रिकेट को एन्जॉय भी करो

इसके बाद श्रेयस अय्यर ने पहली बार कप्तान के रूप में खिलाड़ियों से बात-चीत की। उन्होंने कहा कि टीम में ऐसा माहौल बनाना जरूरी है, जहां सभी खिलाड़ी एक-दूसरे का साथ दें और हर परिस्थिति में एकजुट, एक साथ रहें। उन्होंने कहा कि टीम के सभी खिलाड़ियों को खेल का आनंद भी लेना चाहिए। श्रेयस ने खिलाड़ियों से कहा, 'हम एक परिवार हैं। शेरों की तरह खेलेंगे और हर मैच में जीतने के इरादे से उतरेंगे। हमें एक-दूसरे का हौसला बढ़ाना है और हर खिलाड़ी की सफलता का साथ मिलकर जश्न मनाना है।' उन्होंने यह भी कहा कि टीम का माहौल सकारात्मक होना चाहिए, ताकि हर खिलाड़ी बिना किसी दबाव के अपना बेस्ट परफॉर्म कर सके।

आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज से श्रेयस अय्यर के कप्तानी दौर की शुरुआत होगी। भारतीय टीम को उम्मीद है कि उनके नेतृत्व में टीम इंडिया इस नए सफर की अच्छी शुरुआत करेगी और सीरीज में जीत के साथ इस टूर का आगाज करेगी।

Also Read
View All
UAE vs CAN: भारतीय मूल के राहुल चोपड़ा ने किया कमाल, 127* रन की तूफानी पारी खेल कनाडा के गेंदबाजों की बनाई रेल

श्रीलंका टेस्‍ट सीरीज से पहले जान लीजिये भारतीय कप्‍तानों का टेस्‍ट रिकॉर्ड, शुभमन गिल के पास सबको पछाड़ने का मौका

टीम इंडिया की ताकत पहचानते हुए पूर्व श्रीलंकाई दिग्‍गज ने अपनी ही टीम को दी चेतावनी, बताया भारत का सबसे मजबूत पक्ष

मार्को जानसेन के जुड़वां भाई डुआन की पहली बार साउथ अफ्रीकी टीम में एंट्री, भाई की तरह ही दोनों हाथों से करते हैं कमाल

रेड बॉल क्रिकेट में दिखी वैभव सूर्यवंशी की क्लास, चौके-छक्के छोड़ डिफेंस को मजबूत करते आए नजर, देखें वीडियो