26 जून 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Vaibhav Suryavanshi Debut: वैभव सूर्यवंशी से पहले पृथ्वी शॉ थे भारत के आखिरी टीनएजर डेब्यूटेंट, 8 साल बाद बदलेगा क्रिकेट का इतिहास

Vaibhav Suryavanshi Debut: बेलफास्ट में आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 में डेब्यू करते ही वैभव सूर्यवंशी भारत के सबसे कम उम्र के इंटरनेशनल क्रिकेटर बन सकते हैं। वह पृथ्वी शॉ के बाद टीम इंडिया के पहले टीनएजर खिलाड़ी भी होंगे।
2 min read
Google source verification

भारत

image

Anshika Verma

Jun 26, 2026

Vaibhav Suryavanshi Debut, Vaibhav Suryavanshi Age, India vs Ireland 2026, India Ireland 1st T20, Vaibhav Suryavanshi Record, Prithvi Shaw Debut, Youngest India Debut, Sachin Tendulkar Debut Record,

वैभव सूर्यवंशी (Photo - X)

India vs Ireland T20 Series 2026: भारत के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी शुक्रवार को आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में डेब्यू करते ही इतिहास रच सकते हैं। बेलफास्ट के सिविल सर्विस क्रिकेट क्लब में अगर उन्हें प्लेइंग-11 में मौका मिलता है, तो वह भारत के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन जाएंगे। इसके साथ ही टीम इंडिया का इंतजार भी खत्म होगा, क्योंकि पृथ्वी शॉ के बाद कोई भी टीनएजर भारत के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट नहीं खेला है।

वैभव की तूफानी बल्लेबाजी का जलवा

वैभव सूर्यवंशी इस समय सिर्फ 15 साल 91 दिन के हैं। पिछले कुछ महीनों में उन्होंने लगातार शानदार प्रदर्शन किया है। IPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स (RR) के लिए 16 पारियों में 776 रन बनाकर वह सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे हैं। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 237.30 का रहा था। हाल ही में भारत-ए और श्रीलंका-ए के बीच खेले गए ट्राई-सीरीज मुकाबले में भी वैभव ने सिर्फ 11 गेंद में अर्धशतक पूरा कर नया रिकॉर्ड बनाया था। लगातार अच्छे प्रदर्शन के बाद अब उनके इंटरनेशनल डेब्यू का इंतजार किया जा रहा है।

वैभव से पहले पृथ्वी शॉ थे टीनएजर डेब्यू

वैभव सूर्यवंशी से पहले भारत के लिए टीनएजर के तौर पर डेब्यू करने वाले आखिरी खिलाड़ी पृथ्वी शॉ थे। उन्होंने 4 अक्टूबर 2018 को वेस्टइंडीज के खिलाफ अपना पहला टेस्ट खेला था। उस मुकाबले में प्रिथ्वी ने शानदार शतक लगाया और टेस्ट डेब्यू पर शतक बनाने वाले सबसे युवा भारतीय बल्लेबाज बने। इसके बाद पिछले आठ साल में कोई भी टीनएजर (किशोर) खिलाड़ी भारत के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट नहीं खेल पाया।

वैभव तोड़ देंगे सचिन-सुंदर का रिकॉर्ड

अगर वैभव सूर्यवंशी को आयरलैंड के खिलाफ मौका मिलता है, तो वह सिर्फ प्रिथ्वी शॉ के बाद टीम इंडिया के पहले टीनएजर खिलाड़ी ही नहीं बनेंगे, बल्कि कई पुराने रिकॉर्ड भी पीछे छोड़ देंगे। वह 16 साल 205 दिन की उम्र में डेब्यू करने वाले क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर का सबसे कम उम्र में इंटरनेशनल डेब्यू करने का रिकॉर्ड तोड़ देंगे। वहीं टी20 क्रिकेट में 18 साल 80 दिन की उम्र में डेब्यू करने वाले वॉशिंगटन सुंदर का रिकॉर्ड भी उनके नाम हो जाएगा।