25 जून 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

IND vs IRE Playing 11: संजू नहीं, इस खिलाड़ी की जगह वैभव सूर्यवंशी को मिलेगा मौका! आयरलैंड के खिलाफ ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग-11

India vs Ireland Playing 11: भारत और आयरलैंड के बीच पहला टी20 मुकाबला बेलफास्ट में खेला जाएगा। इस मैच में 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी के इंटरनेशनल डेब्यू की पूरी संभावना है, जबकि टीम संतुलन के लिए ईशान किशन को प्लेइंग-11 से बाहर बैठना पड़ सकता है।
2 min read
Google source verification

भारत

image

Anshika Verma

Jun 25, 2026

,India vs Ireland Playing 11 ,Vaibhav Sooryavanshi ,Vaibhav Sooryavanshi Debut ,Sanju Samson ,Ishan Kishan

संजू सैमसन और वैभव सूर्यवंशी (Photo - IANS)

India vs Ireland Playing 11: भारत और आयरलैंड के बीच पहले टी20 मुकाबले में सबसे ज्यादा नजर 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी पर रहेगी। माना जा रहा है कि उन्हें टीम इंडिया के लिए डेब्यू का मौका मिल सकता है। हालांकि अगर वैभव खेलते हैं तो सबसे बड़ा सवाल यह है कि प्लेइंग-11 से बाहर कौन होगा।

इस खिलाड़ी को बैठा सकते हैं बाहर

टीम मैनेजमेंट को देखते हुए संजू सैमसन की जगह लगभग पक्की मानी जा रही है। इसकी वजह सिर्फ उनकी बल्लेबाजी नहीं, बल्कि उनका दाएं हाथ का बल्लेबाज होना भी है। अगर वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा ओपनिंग करते हैं, तो दोनों बाएं हाथ के बल्लेबाज होंगे। उनके बाद तिलक वर्मा भी बाएं हाथ से बल्लेबाजी करते हैं। ऐसे में संजू का तीसरे नंबर पर होना टीम को बेहतर संतुलन देता है और विरोधी टीम के लिए लगातार एक जैसे गेंदबाजी प्लान बनाना आसान नहीं रहता। दूसरी ओर, ईशान किशन को इस मुकाबले में बाहर बैठना पड़ सकता है। टीम के बैलेंस को देखते हुए यही सबसे मजबूत संभावना मानी जा रही है।

वैभव की तूफानी बल्लेबाजी

वैभव सूर्यवंशी हाल ही में श्रीलंका में खेली गई ट्राई ए-सीरीज के फाइनल में शानदार फॉर्म में दिखे थे। उन्होंने सिर्फ 11 गेंदों में अर्धशतक लगाकर लिस्ट-ए क्रिकेट का सबसे तेज अर्धशतक बनाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया। वैभव ने 29 गेंदों में 94 रन की तूफानी पारी खेली, जिसमें 10 चौके और 8 छक्के शामिल थे। उनकी इस पारी की बदौलत भारत ए ने 377 रन बनाए और 66 रन से खिताब अपने नाम किया।

संजू का मैदान पर बेबाक अंदाज

वहीं, संजू सैमसन भी शानदार फॉर्म में हैं। टी20 वर्ल्ड कप 2026 में उन्होंने वेस्टइंडीज (WI) के खिलाफ 50 गेंदों में नाबाद 97 रन बनाकर भारत को अहम जीत दिलाई थी। इसके बाद इंग्लैंड के खिलाफ 89 और फाइनल में न्यूजीलैंड (NZ) के खिलाफ 89 रन की पारी खेलकर वह प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट बने।

अगर संभावित प्लेइंग-11 की बात करें तो इसमें: वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, श्रेयस अय्यर, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, सूर्यांश शेडगे, वॉशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह और हर्षित राणा शामिल हो सकते हैं।

भारतीय टीम का पूरा स्क्वाड

भारतीय टीम का आयरलैंड के खिलाफ पूरा स्क्वाड: वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (WK), ईशान किशन (WK), श्रेयस अय्यर (C), तिलक वर्मा (VC), शिवम दुबे, सूर्यांश शेडगे, वॉशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा, रवि बिश्नोई, प्रिंस यादव, प्रसिद्ध कृष्णा