क्रिकेट

श्रेयस अय्यर ने अपनी इंजरी पर खुद दिया ये बड़ा अपडेट, जानें कब होगी मैदान पर वापसी?

Shreyas Iyer injury update: श्रेयस अय्यर की इंजरी पर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। उनका साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर होना तय है। इसके अलावा वह टी20 वर्ल्ड कप भी मिस कर सकते हैं। उनकी मैदान पर कब तक वापसी हो सकती है? आइये आपको बताते हैं।

2 min read
Oct 30, 2025
Shreyas Iyer Injury Update: सिडनी के अस्‍पताल में उपचाराधीन श्रेयस अय्यर। (फोटो सोर्स: एक्‍स@/IS_Netwrk)

Shreyas Iyer injury update: ऑस्‍ट्रेलिया के खिलाफ हाल ही खत्‍म हुई वनडे सीरीज में एलेक्‍स कैरी का शानदार कैच पकड़ते समय चोटिल हुए श्रेयस अय्यर को लेकर एक बड़ी रिपोर्ट सामने आ रही है। उन्‍हें इतनी गंभीर चोट लगी थी कि आनन-फानन में अस्‍पताल में भर्ती कराना पड़ा था। रिपोर्ट कि मानें तो वह चोट के चलते अगले दो महीने क्रिकेट के मैदान पर नहीं लौट सकेंगे। पसलियों में चोट के चलते इंटरनल ब्‍लीडिंग को रोकने के लिए उनका मेडिकल ऑपरेशन किया गया। फिलहाल उनकी हालत स्थिर बनी हुई है और वह अस्‍पताल में ही भर्ती हैं। श्रेयस ने अपनी इंजरी पर खुद अपडेट भी दिया है।

ये भी पढ़ें

श्रेयस की स्थिति में कितना हुआ सुधार? BCCI ने दिया दूसरा मेडिकल अपडेट, अनुमान से ज्यादा गंभीर थी चोट

साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज मिस करेंगे!

रेवस्पोर्ट्ज़ की एक रिपोर्ट के मुताबिक, श्रेयस अय्यर अगले दो महीनों तक क्रिकेट के मैदान से दूर रहेंगे। वह साउथ अफ्रीका के खिलाफ अगले महीने साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज भी नहीं खेल पाएंगे। हालांकि, उनके जनवरी में न्यूजीलैंड के विरूद्ध तीन मैचों की सीरीज के लिए स्‍वदेश लौटने पर भी अनिश्चितता है। अगर वह लौट भी आते हैं तो उनके पास प्रैक्टिस का समय कम होगा और शायद ही वह टी20 वर्ल्ड कप के प्‍लान में शामिल हो पाएं। क्योंकि टी20 वर्ल्‍ड कप से पहले टीम इंडिया जनवरी में न्यूजीलैंड के खिलाफ अपना आखिरी मुकाबला खेलेगी, जिसमें टीम प्रबंधन अपने अंतिम 15 खिलाड़ियों को उतारना चाहेगा।

आईपीएल 2026 से मैदान पर होगी वापसी

श्रेयस अय्यर न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से चूकते हैं तो फिर उन्‍हें अंतरराष्‍ट्रीय क्रिकेट मुकाबले खेलने के लिए करीब सात महीने इंतजार करना होगा। ऐसे में वह भारत के लिए सीधे अगले साल जुलाई में इंग्लैंड के खिलाफ सीमित ओवरों के दौरे से वापसी कर पाएंगे। हालांकि इससे पहले मैदान पर उनकी वापसी इंडियन प्रीमियर लीग 2026 से हो सकती है।

श्रेयस अय्यर शेयर की ये पोस्‍ट 

मैं अभी रिकवरी की प्रक्रिया में हूं और हर गुजरते दिन के साथ बेहतर होता जा रहा हूं। मुझे जो शुभकामनाएं और समर्थन मिला है, उसके लिए मैं बहुत आभारी हूं। यह सचमुच मेरे लिए बहुत मायने रखता है। धन्यवाद।

तिल्ली में चोट के चलते हुई इंटरनल ब्‍लीडिंग

ज्ञात को कि भारत और ऑस्‍ट्रेलिया के बीच पिछले शनिवार को सिडनी में खेले गए वनडे सीरीज के आखिरी मुकाबले में एलेक्स कैरी का मुश्किल कैच पकड़ते समय अय्यर इंजर्ड हो गए थे। इसके फिजियो के साथ वह मैदान से बाहर चले गए। हालत बिगड़ने पर उन्‍हें सिडनी के एक अस्‍पताल में भर्ती कराया गया। जहां हालत बिगड़ने पर उन्‍हें आईसीयू में भर्ती किया गया। मेडिकल स्कैन से पता चला कि तिल्ली में चोट के चलते उन्‍हें इंटरनल ब्‍लीडिंग हो रही है। बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने जानकारी दी थी कि तिल्ली में चोट के चलते इंटरनल ब्‍लीडिंग रोकने के लिए एक 'चिकित्सा प्रक्रिया' अपनाई गई।

ये भी पढ़ें

सूर्यकुमार यादव ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टी20 मैच से पहले क्रिकेट फैंस को दी गुड न्यूज
Also Read
View All
IPL में लगातार दूसरी बार वैभव सूर्यवंशी को मिलेगी ‘कार’, फिर जीतेंगे ‘सुपर स्ट्राइकर ऑफ द सीजन’ का अवार्ड

ICC New Rules 2026: टेस्ट मैच के बीच में ‘लाल’ से ‘पिंक’ हो जाएगी गेंद, कोच भी घुसेंगे मैदान के अंदर, ICC ला रहा क्रिकेट नियमों में बड़े बदलाव

Orange Cap IPL 2026: ऑरेंज कैप के टॉप 6 में दो गुजरात टाइटंस और तीन सनराइजर्स हैदराबाद के बल्लेबाज, देखें पूरी लिस्ट

Most Sixes in an IPL Season: टूटने वाला है छक्कों का सबसे बड़ा महा-रिकॉर्ड, अब क्रिस गेल के रिकॉर्ड पर वैभव सूर्यवंशी की पैनी नज़र

Mitchell Marsh Unavailable: लखनऊ सुपर जायंट्स को बड़ा झटका, पंजाब किंग्स के खिलाफ मिशेल मार्श ने खेलने से किया इंकार