क्रिकेट

श्रेयस अय्यर की फिटनेस को लेकर कप्‍तान रोहित शर्मा ने दिया बड़ा अपडेट, जानें वर्ल्‍ड कप खेलेंगे या नहीं

Rohit Sharma on Shreyas Iyer : आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 का आगाज होने में अब दो महीने से भी कम समय बचा है। इसी बीच टीम इंडिया के कप्‍तान रोहित शर्मा ने मध्‍यक्रम के स्‍टार बल्‍लेबाजी श्रेयस अय्यर की फिटनेस को लेकर बड़ा अपडेट दिया है।
2 min read
• •
Updated: 7 Aug 2023, 4:10 PM IST
shreyas-iyer-will-play-in-icc-cricket-world-cup-2023-rohit-sharma-gave-fitness-update.jpg
श्रेयस अय्यर की फिटनेस को लेकर कप्‍तान रोहित शर्मा ने दिया बड़ा अपडेट, जानें वर्ल्‍ड कप खेलेंगे या नहीं।

Rohit Sharma on Shreyas Iyer : भारत की मेजबानी में खेले जाने वाले आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 का आगाज होने में अब दो महीने से भी कम समय बचा है। ऑस्‍ट्रेलिया ने विश्‍व कप के लिए अपनी 18 सदस्‍यीय स्‍क्‍वॉड की भी घोषणा कर दी है। इसी बीच टीम इंडिया के कप्‍तान रोहित शर्मा ने मध्‍यक्रम के स्‍टार बल्‍लेबाजी श्रेयस अय्यर की फिटनेस को लेकर बड़ा अपडेट दिया है। रोहित शर्मा ने कहा है कि श्रेयस अय्यर अच्‍छी तरह से रिकवरी कर रहे हैं और वह वर्ल्‍ड कप 2023 में खेलते हुए नजर आ सकते हैं। बता दें कि श्रेयस अय्यर लंबे समय से चोट के कारण भारतीय टीम बाहर चल रहे हैं। चोट की वजह से वह आईपीएल 2023 भी नहीं खेल सके थे।


रोहित शर्मा ने बताया कि श्रेयस अय्यर पूरी फिटनेस हासिल करने की राह पर हैं। इसलिए उनके वर्ल्‍ड कप में खेलने की उम्‍मीद भी बढ़ गई है। उन्‍होंने बताया कि श्रेयस ने नेशनल क्रिकेट एकेडमी में पिछले महीने ही बल्‍लेबाजी का अभ्‍यास करना भी शुरू कर दिया था। विश्व कप में भारतीय टीम की यात्रा के लिए उनका फिट होना अहम है। उन्हें नंबर चार पर बल्लेबाजी करने के लिए देखा जा रहा है।

'एशिया कप में भी खिलाया जा सकता है'

वहीं, बीसीसीआई के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि वह ठीक होने की राह पर हैं और एशिया कप में भी खिलाया जा सकता है। यह अपडेट भारतीय टीम के फैंस के लिए आशा की किरण लेकर आया है, क्योंकि वह आगामी बड़े टूर्नामेंटों में प्रतिभाशाली बल्लेबाजी कर स‍कते हैं। उनकी संभावित उपलब्धता टीम के लिए आशाजनक दिख रही हैं, वे एशिया कप और आगामी प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार हैं।

यह भी पढ़ें : पांड्या पर भड़के आकाश चोपड़ा, बोले- इस गलत फैसले से जीता हुआ मैच हारा भारत

इसलिए एशिया कप के लिए टीम का ऐलान करने में हो रही देरी

उम्मीद जताई जा रही है कि जल्‍द ही बीसीसीआई की ओर से एशिया कप के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया जाएगा। शायद बीसीसीआई श्रेयस अय्यर और के एल राहुल की फिटनेस रिपोर्ट के इंतजार में है। इसी सप्ताह दोनों की फिटनेस परीक्षा होगी। अधिकारी के मुताबिक, ये दोनों करीब 80 फीसदी फिट हैं और अभी पूरी तरह तैयार नहीं हैं।

यह भी पढ़ें : रोहित शर्मा ने भारतवासियों को दिया भरोसा, बोले- इस बार वर्ल्ड कप हम ही जीतेंगे

Updated on:
7 Aug 2023, 4:10 PM IST
Published on: