5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

World Cup 2023: कप्तान रोहित शर्मा ने भारतवासियों को दिया भरोसा, बोले- इस बार हम ही जीतेंगे

ICC Cricket World Cup 2023: भारतीय टीम के कप्‍तान रोहित शर्मा ने आईसीसी मीडिया से बातचीत में कहा है कि आशा है कि इस बार वर्ल्‍ड कप हम ही जीतेंगे। रोहित की वर्ल्डकप ट्रॉफी के साथ फोटो भी वायरल हो रही है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

lokesh verma

•

Updated: 7 Aug 2023, 2:05 PM IST

icc-cricket-world-cup-2023-rohit-sharma-says-trophy-looking-beautiful-hopefullly-we-can-lift.jpg

World Cup 2023: कप्तान रोहित शर्मा ने भारतवासियों को दिया भरोसा, बोले- इस बार हम ही जीतेंगे।

ICC Cricket World Cup 2023: आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 पहली बार पूरी तरह से भारत की मेजबानी में खेला जाएगा। विश्‍व का आगाज 5 अक्‍टूबर से होगा, इस तरह अब क्रिकेट के इस महाकुंभ का आगाज होने में अब दो महीने से भी कम समय बचा है। भारतीय टीम रोहित शर्मा की अगुवाई में टूर्नामेंट में हिस्‍सा लेगी। भारत को इस बार विश्‍व कप के खिताब का सबसे मजबूत दावेदार माना जा रहा है। इसी बीच भारत के कप्‍तान रोहित शर्मा ने आईसीसी मीडिया से बातचीत में कहा है कि आशा है कि इस बार हम ही जीतेंगे। रोहित की वर्ल्डकप ट्रॉफी के साथ फोटो भी वायरल हो रही है।


बता दें कि भारतीय टीम रोहित शर्मा की कप्तानी में वर्ल्ड कप से ठीक पहले ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एकदिवसीय मैचों श्रृंखला खेलेगी। ये सीरीज भारत की वर्ल्‍ड की तैयारियों को लेकर बेहद अहम होगी। इसके बाद भारत वर्ल्डकप में अपन पहला मैच 8 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ही खेलने उतरेगा। रोहित शर्मा ने वर्ल्‍ड कप की ट्रॉफी के साथ एक फोटो क्लिक कराया है, जो वायरल हो रहा है।

'इस बार हम ही जीतेंगे'

रोहित शर्मा ने पूरा भरोसा जताया है कि वर्ल्डकप में फैंस का उन्‍हें पूरा समर्थन मिलेगा। आईसीसी से बातचीत के दौरान रोहति शर्मा ने वर्ल्‍ड कप की ट्रॉफी को हाथ में लेकर कहा कि उन्‍होंने पहले इसे इतने करीब से नहीं देखा है। उन्‍होंने कहा कि भारतीय टीम ने 2011 का वर्ल्ड कप जीता था, उस समय वह टीम का हिस्‍सा नहीं थे। इस ट्रॉफी का शानदार इतिहास है और कई यादें हैं। रोहित ने कहा कि ट्रॉफी बहुत सुंदर लग रही है और उम्‍मीद करते हैं कि इस बार इसे हम ही जीतेंगे।

यह भी पढ़ें : हार्दिक पांड्या पर भड़के आकाश चोपड़ा, बोले- इस गलत फैसले से जीता हुआ मैच हारा भारत

'हम जहां खेलेंगे, वहां काफी फैंस पहुंचेंगे'

विश्‍व कप के आयोजन के लिए जहां बीसीसीआई जोरदार तैयारियों में जुटा है तो फैंस ने भी अभी से होटल आदि की बुकिंग करानी शुरू कर दी है। जल्‍द ही आईसीसी की ओर से टिकटों की ऑनलाइन बुकिंग की सुविधा भी शुरू होने वाली है, जिसका फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। रोहित शर्मा ने कहा कि मैं जानता हूं कि हम जहां खेलेंगे, वहां काफी फैंस पहुंचेंगे। 12 साल बाद भारत में वर्ल्ड कप हो रहा है। मैं भी सभी स्टेडियम में खेलने को लेकर काफी उत्‍साहित हूं।

यह भी पढ़ें : World Cup 2023 के लिए ऑस्‍ट्रेलिया की टीम का ऐलान, लाबुशेन बाहर