क्रिकेट

Shreyas Iyer Record: श्रेयस अय्यर बने पहले भारतीय टी20 कप्तान, जिन्होंने शुरुआती 4 मैचों में नहीं जीता एक भी मैच

Shreyas Iyer Captaincy Record: इंग्लैंड के खिलाफ ओल्ड ट्रैफर्ड (मैनचेस्टर) में मिली हार के बाद श्रेयस अय्यर भारत के पहले ऐसे टी20 कप्तान बन गए हैं जो अपने शुरुआती 4 मैचों में एक भी जीत दर्ज नहीं कर सके। आईपीएल में पंजाब किंग्स के साथ भी उनका ऐसा ही बुरा रिकॉर्ड रहा था।
2 min read
Jul 05, 2026
Shreyas Iyer captaincy record, India vs England 2nd T20I, Shreyas Iyer worst record, Punjab Kings IPL 2026,
श्रेयस अय्यर (Photo - IANS)

Shreyas Iyer Captaincy Record: भारतीय क्रिकेट टीम के नए टी20 कप्तान श्रेयस अय्यर के लिए समय कुछ ठीक नहीं चल रहा है। इंग्लैंड के खिलाफ ओल्ड ट्रैफर्ड में मिली 4 विकेट की हार के बाद श्रेयस अय्यर के नाम एक बेहद शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया है। वह भारत के इतिहास के पहले ऐसे टी20 कप्तान बन गए हैं, जो अपने शुरुआती 4 मैचों में एक भी जीत हासिल नहीं कर पाए हैं। इन 4 मैचों में से भारत 3 मैच हारा है और 1 मैच बेनतीजा रहा।

लगातार हार के बाद ये बोले श्रेयस

टी20 वर्ल्ड कप 2026 जिताने वाले कप्तान सूर्यकुमार यादव की जगह जब श्रेयस अय्यर को कप्तानी सौंपी गई थी, तो उन पर भारी दबाव था। उम्मीद थी कि आयरलैंड के खिलाफ सीरीज से वह अपनी कप्तानी की अच्छी शुरुआत करेंगे, लेकिन वहां टीम इंडिया को ऐतिहासिक 0-2 से हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद इंग्लैंड के खिलाफ पहला मैच बारिश में धुल गया और दूसरे मैच में भी हार मिली। हालांकि, श्रेयस का कहना है कि वह अब भी पूरे हौसले में हैं और यहां से टीम वापसी करेगी।

आईपीएल में भी रहा है ऐसा ही हाल

श्रेयस अय्यर का यह खराब रिकॉर्ड सिर्फ इंटरनेशनल क्रिकेट तक सीमित नहीं है। आईपीएल 2026 में वह पंजाब किंग्स (PBKS) के कप्तान थे। वहां भी उनकी टीम का सफर उतार-चढ़ाव से भरा रहा। पंजाब किंग्स ने सीजन की शुरुआत लगातार 7 मैच जीतकर बेहद मजबूत तरीके से की थी, लेकिन श्रेयस की कप्तानी में टीम अचानक पटरी से उतर गई। इसके बाद उन्हें लगातार 6 मैचों में हार का सामना करना पड़ा और टीम प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई। कुल मिलाकर 14 मैचों में से टीम सिर्फ 7 जीत पाई।

कम से कम 4 टी20I (T20I) मैचों में कप्तानी करने वाले भारतीय कप्तान

खिलाड़ी का नामकप्तानी का समयकुल मैचजीतेहारेटाई (Tied)ड्राकोई परिणाम नहींजीत का %
एमएस धोनी2007-201672412810256.94%
रोहित शर्मा2017-202462491210079.03%
सूर्यकुमार यादव2023-20265240820276.92%
विराट कोहली2017-202150301620260.00%
हार्दिक पांड्या2022-20231610510062.50%
ऋषभ पंत2022-202252200140.00%
शुभमन गिल2024-202454100080.00%
श्रेयस अय्यर
2026-2026
4030010%